ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन

By Mohan Rao Published January 15, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भारतीय साइकिल पोलो महासंघ द्वारा आंध्रप्रदेश के कड़पा में आयोजित राष्ट्रीय साइकिल पोलों प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की तिहरी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ की साइकिल पोलों की लड़कियों ने इतिहास रचते हुए सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में चैंपियनशिप पर कब्जा किया। छत्तीसगढ़ की तीनों वर्ग की टीमों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह सफलता पाई है।

भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के संयुक्त सचिव विनायक चन्नावार तथा बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय साइकिल पोलो महासंघ द्वारा 10 से 13 जनवरी तक कड़पा आंध्र प्रदेश में 22वीं सब जूनियर बालिका, 28वीं जूनियर बालिका तथा 26वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय साइकिल पोलो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ कि बेटियों ने तीनों ही वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन बनकर भिलाई इस्पात संयंत्र तथा संपूर्ण छत्तीसगढ़ को गौरवानवित किया।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के सरंक्षक व सांसद विजय बघेल, ऑफिसर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के डॉ रमेश श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप कान्हे, सुधीर बंसल, सुभाष टिंगुरिया, प्रतीक मनोध्या, शशांक देशमुख व  छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाइयां दी।

छत्तीसगढ़ की टीमों ने दर्ज की एकतरफा जीत
दल के प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एस संतोष राव तथा मुख्य प्रशिक्षक देव प्रकाश वर्मा ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को एक तरफा 18 के मुकाबले 1 गोल से परास्त किया। इसी प्रकार सीनियर महिला वर्ग के फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ ने केरल को 13 के मुकाबले 9 गोलों से परास्त कर राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सब जूनियर के फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कांटे की टक्कर में भारी संघर्ष करके 8 के मुकाबले 7 गोल से विजय प्राप्त कर अपना परचम लहराया।

लक्ष्मी निर्मलकर ने दागे सर्वाधिक गोल
सीनियर वर्ग में संपूर्ण प्रतियोगिता में लक्ष्मी निर्मलकर सर्वाधिक 15 गोल मारकर सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता की  सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनी। जूनियर वर्ग में कुमारी पूनम देवी सर्वाधिक24 गोल मारकर जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनी। तथा सब जूनियर वर्ग में कुमारी धात्री देशमुख सर्वाधिक16 गोल मारकर सब जूनियर वर्ग की  प्रतियोगिता में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनी।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao January 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मूलचंद बंजारे ने वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बढ़ाया उत्पादन, कीट-रोग से मिली राहत
Next Article श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना से बदली ज़िंदगी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?