ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के दिव्यांग गौकरण पाटिल को राष्ट्रपति का बुलावा, 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगे डिनर
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के दिव्यांग गौकरण पाटिल को राष्ट्रपति का बुलावा, 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगे डिनर

By Mohan Rao Published January 15, 2026
Share
दिव्यांग गौकरण को मिला राष्ट्रपति का बुलावा
SHARE

भिलाई। शरीरिक अक्षमताओं की बाधा को पार कर भिलाई के दिव्यांग गौकरण पाटिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भिलाई के बहुविकलांग गौकरण को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बुलावा आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में चाय और भोजन के लिए आमंत्रित किया है।

दिव्यांग गौकरण पाटिल बोल व सुन नहीं सकते और दोनों हाथ भी नहीं हैं। गौकरण अपने पैरों से चित्रकारी करते हैं और अपनी अनोखी चित्रकारी के कारण चर्चा में हैं। उनकी असाधारण प्रतिभा को पहचानते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति से आमंत्रण मिलना गौकरण और उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण पत्र मिलने के बाद, गौकरण 24 जनवरी को अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं।

गौकरण का बचपन से ही बहुविकलांग होना उनके हौसले को पस्त नहीं कर सका। उन्होंने अपने पैरों को ही अपने कला के माध्यम के रूप में चुना। परिवार के पूर्ण सहयोग से उन्होंने प्रयास मूकबधिर स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्री हासिल की। इसके बाद, उन्होंने अपने पैरों से अद्भुत पेंटिंग और ड्राइंग बनाना शुरू कर दिया। उनकी कलाकृतियों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों के चित्र शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने न केवल बनाया बल्कि उनसे सराहना भी प्राप्त की। गौकरण अपने दैनिक कार्य अपने पैरों के सहारे ही करते हैं। वे रायपुर में मूकबधिर स्कूल के बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। घर वालों पर बोझ न बनकर वे आत्मनिर्भरता का एक मिसाल पेश कर रहे हैं। उनकी पेंटिंग इतनी जीवंत होती हैं कि उन्हें देखकर सराहना किए बिना नहीं रहा जाता।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao January 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना से बदली ज़िंदगी
Next Article खनिज संसाधनों में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि, 28 प्रकार की खनिज संपदाओं से भरी है छत्तीसगढ़ की धरती
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?