ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, घूम-घूमकर करते थे चोरियां… कार की फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, घूम-घूमकर करते थे चोरियां… कार की फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

By Mohan Rao
Published: January 16, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग के अंजोरा थाना क्षेत्र में तीन सप्ताह पूर्व हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पूराने चोर एवं शातिर नकबजन के द्वारा शहर व देहात क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो इन तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20.7 तोला सोना एवं 2 किलो 300 ग्राम चांदी, 02 एक्टिवा स्कूटर, 01 सेन्ट्रो कार जुमला कीमती करीबन 19 लाख, 20 हजार रुपए बरामद किया है।

ग्राम सिलोदा निवासी महेन्द्र कुमार यादव ने चौकी अंजोरा पहुंचकर इस संबंध में 26 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2024 के शाम घर पर ताला लगाकर अपने रिस्तेदार के घर गया था। 26 दिसंबर को वापस घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था घर के अन्दर सामान बिखरा पडा था। आलमारी का ताला टूटा हुआ था और घर से सोने एवं चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम गायब मिली। इस मामले में चौकी अन्जोरा, थाना पुलगांव में धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर चोरों की धरपकड़ के लिए चौकी अंजोरा व एसीसीयू की टीमों को लगाया गया। पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए घटना स्थल निरीक्षण कर आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। त्रिनयन एप की मदद लेते हुये घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी का घटना दिनांक की रात्री फूटेज के अवलोकन दौरान एक संदिग्ध सेन्ट्रो कार दिखाई दिया। उक्त संदिग्ध सेन्ट्रो कार के संबंध में पतासाजी के लिए दुर्ग एवं भिलाई क्षेत्र के मुखबिरों को कार का फोटो भेजा गया था एवं जेल से छूटे अपराधी एवं पूराने चोरों के पास उक्त संदिग्ध सेन्ट्रो कार होने के संबंध में पतासाजी की जा रही थी।  

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जेपी नगर केम्प 2 निवासी अनीश उर्फ भोलू किराये का मकान लेकर जवाहर नगर में रह रहा है जो वर्तमान में सिल्वर कलर की सेन्ट्रो कार लिया है। कार से घूम-घूमकर वह चोरी कर रहा है। सूचना के बाद टीम ने अनीश उर्फ भोलू को हिरासत में लिया। पूछताछ में अनीश ने बताया कि किशन उर्फ किशोर बंजारे एवं डी उदय कुमार उर्फ अन्ना के साथ मिलकर ग्राम सिलोदा में 25-26 दिसंबर 2024 एवं जामुल क्षेत्र के ग्राम खेदामारा में 20 दिसंबर 2024 को चोरी किया। इसके अलावा गुरजीत सिंह उर्फ बॉबी के साथ मिलकर 19 अक्टूबर 2024 को धमधा बस्ती में एवं आर्य नगर कोहका में 8 नवंबर 2024 को चोरी की।

अनीश के बयान के बाद पुलिस ने उसके साथियों किशन उर्फ किशोर बंजारे, डी उदय कुमार उर्फ अन्ना व गुरजीत सिंह उर्फ बॉबी को भी पकड़ा। पूछताछ में सभी ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की सम्पति अपने-अपने पास घर में रखना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर आरोपियों के कब्जे से 20.07 तोला सोना एवं 2 किलो 300 ग्राम चांदी एवं घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार, एवं 02 एक्टिवा स्कूटर को जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई गुप्तेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक जी रवि, तिलेश्वर राठौर, बालमुकुन्द साहू, कोमल सिंह, नरेन्द्र सहारें, सनत भारती, विक्रांत सिंह, महिला आरक्षक आरती सिंह एवं चौकी अंजोरा से प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत उल्लेखनीय भूमिका रही।

स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू: बढ़ाया हौसला, कहा- महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं’
भिलाई चेम्बर ने किया इंश्योरेंस की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन, मुंबई से आये वक्ताओं ने बताया इसका महत्व
खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
कोरोना के डर से दिलाई मुक्ति, 20 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन किया सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम 70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम
Next Article छत्तीसगढ़ के 6 निगमों में होगी कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना, छत्तीसगढ़ सरकार करेगी इन कंपनियों से एमओयू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?