भिलाई। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स भिलाई इकाई व्यापारियों को जागरूक करने अलग अलग तरह की कार्यशाला का आयोजन करती है। इसी कड़ी में भिलाई चेम्बर द्वारा उद्योग व व्यापार में इंश्योरेंस की भूमिका पर एक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में मुंबई से इंश्योरेंस क्षेत्र के विशेषज्ञ आये और उन्होंने बताया कि उद्योग में घटना दुर्घटना के समय उद्योग के लिए कौन से इंश्योरेंस प्लान अच्छे है जो उन परिस्थितियों में उद्योगपतियो को आर्थिक परेशानी से निजात दिला सकते है।

कार्यक्रम में महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि आज इंश्योरेंस को लेकर व्यापारियों में जागरूकता की कमी देखी गईं है। अधिकांश व्यापारी अपने दुकान के स्टाफ का इंश्योरेंस नही करवाते है। जिस वजह से उन्हें दुर्घटना के समय मानसिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बात को जागरूक करने मुंबई की टीम को आमंत्रित किया गया है।
भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने आयोजन को व्यापारियों के लिए बेहद जरुरी व आवश्यक बताया। मुम्बई से आमंत्रित वक्ता सनी भाटिया, सौमिल परोनिगर, स्वपनिल शर्मा व अहमदाबाद से जसवंत सिंह ने सभी व्यापारियों को इंश्योरेंस के प्रति जागरूक किया। भिलाई के अलावा दुर्ग चेम्बर से भी पदाधिकारी उपस्थित हुए। महिला चेम्बर भिलाई की पूरी टीम, उद्योग चेम्बर के पदाधिकारी व भिलाई चेम्बर के अनेक सदस्य उपस्थित थे। आज यह कार्यक्रम होटल सेंट्रल पार्क में सम्पन्न हुआ।




