ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बूथ चलो अभियान: सीएम बघेल ने कार्यकर्ताओं को समझाई अभियान की महत्ता, कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बूथ चलो अभियान: सीएम बघेल ने कार्यकर्ताओं को समझाई अभियान की महत्ता, कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प

By Om Prakash Verma Published June 29, 2023
Share
SHARE

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंर्तगत उतई और ग्राम खम्हरिया में बूथ चलो अभियान की शुरुआत
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड पर है। इसी कड़ी में माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत दुर्ग संभाग से बूथ चलो अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत नगर पंचायत उतई और ग्राम खम्हरिया में आयोजित बुथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और अभियान की महत्ता समझाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से पूरी एकजुटता से कांग्रेस की विचारधारा एवं कांग्रेस सरकार के कामों को जन-जन तक ले जाने एवं आने वाले चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस संगठन की सबसे छोटी इकाई गांव गांव में बने बूथ कमेटी है जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी घर घर सरकार के कामों और योजनाओं को पहुंचने के साथ ही मोदी सरकार के नौ साल विफलताओं को रखने की है।

इस दौरान उन्होंने बुथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी से संगठन और सरकार की काम काज को लेकर सावल भी किए जिसे कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री का सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने आगे कहा कि महिला,युवा संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए बुजुर्गो,महिलाओं और युवाओं को अधिक अधिक बुथ में जोड़े साथ ही उन्होंने आगे कहा की राज्य शासन के योजनाओं को जन-जन तक पहुंच तथा केंद्र सरकार के विफलताओं को गिनाना हमारा दायित्व है। हमारी सरकार जन-जन के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि हमारी सरकार की योजनाओं का हम व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट सोशल मीडिया के माध्यम केंद्र सरकार के विफलता को जन-जन तक पहुंचाने खासकर महंगाई के मुद्दे, पैट्रोल डीजल दाम, भ्रष्टाचार,किसान आंदोलन, नीजि करण तथा उज्ज्वला योजना के विफलता को हम आम जनता तक पहुंचाकर केंद्र सरकार के नाकामियों को गिना सकते हैं।

कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत से बुथ चलो अभियान की शुरुवात की गई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मुझे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि टीएस सिंह देव को बधाई उनको शुभकामनाएं उनको उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, बाबा हमारे वरिष्ठ साथी है हाईकमान का निर्देश हुआ है, इससे निश्चित रूप से कांग्रेस और सरकार को मजबूती मिलेगी, दूसरी तरफ कल कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के की अध्यक्षता में बैठक हुई है, जिसमें मलिकार्जुन खरगे राहुल गांधी ने आगामी चुनाव के लिए सबको साथ लेकर चलने और दोबारा सरकार बनाने की बात कही बूथ को मजबूत करना जरूरी है और नई ऊर्जा के साथ हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे और तीन चौथाई बहुमत के साथ हमने पिछले वर्ष सरकार बनाई थी उससे भी ज्यादा सीटो पर हम इस बार विजयी होंगे।

उक्त अवसर पर महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भीषम हिरवानी, खुमान साहू, जोन प्रभारी दिवाकर गायकवाड़,नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,जिला कृषि सभापति योगिता चंद्राकार,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू,जनपद सद्स्य राकेश हिरवानी,अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस पुष्पा साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बोरीगराका राजेश साहू सहित बुथ अध्यक्ष गण, सेक्टर प्रभारी गण, पार्षद गण,युवा कांग्रेस, सरपंच गण एवं कांग्रेस कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Om Prakash Verma June 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई चेम्बर ने किया इंश्योरेंस की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन, मुंबई से आये वक्ताओं ने बताया इसका महत्व भिलाई चेम्बर ने किया इंश्योरेंस की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन, मुंबई से आये वक्ताओं ने बताया इसका महत्व
Next Article सीएम बघेल आज बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का करेंगे वितरण, युवाओं के खातों में जाएंगे 31 करोड़ 69 लाख रुपए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?