ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की वैक्सीन बनते ही मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है देश, भारत भी नहीं है पीछे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की वैक्सीन बनते ही मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है देश, भारत भी नहीं है पीछे

By @dmin
Published: May 25, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोनावायरस से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है.दुनिया में हर देश जल्द से जल्द इस महामारी का तोड़ चाह रहा है.कोरोना की वैक्सीन बनाने पर उसमें की जा रही रिसर्च पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे है ताकि लाखों जिंदगियां बचाई जा सकें.अगर कोरोना की वैक्सीन मिल जाए तो हर देश इसकी मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है.हर देश इसी कोशिस में लगा है कि वैक्सीन बनते ही सबसे पहले उसे मिले लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा.
कोरोनावायरस की वैक्सीन के लिए कई ट्रिलियन डॉलर्स की रकम दी जा चुकी है. मेडिकल प्रोफेशनल और वैज्ञानिक जल्द से जल्द वैक्सीन तैयार करने में लगे हुए है.वैक्सीन के बनने का अनुमान एक साल से दो साल तक है.वैज्ञानिकों के सफल होते ही वैक्सीन पर जिसका कंट्रोल होगा, उसकी पूरी दुनिया में पोजिशन बेहद हाई हो जाएगी.गौरतलब है कि वैक्सीन पाने की इस होड़ में जो अव्वल आएगा, वह सबसे पहले अपने नागरिकों को बचाएगा.वहीं कई विकसित देशों ने कई रिसर्च कंपनीज के साथ एक्सक्लूसिव डील की है जिससे वैक्सीन बनने पर उन्हें सबसे पहले मिले.
अब सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि वैक्सीन बनने के बाद बाकी देशों को कब मिलेगी.जो भी देश पहले वैक्सीन पाएगा, वह सबसे पहले अपने नागरिकों के लिए आगे आने वाली चुनौती के लिए एक रिजर्व तैयार करके रखें.वैक्सीन पर एक्सपोर्ट का प्रतिबंधित मुश्किल ही होगा.वहीं वैक्सीन के बनने के बाद दूसरे देशों में पहुंचाने में कई साल लग सकते है.कोरोना वैक्सीन का मामला पॉलिटिक्स में फंसा हुआ है.कुछ रईस देश अपने प्रभाव और पैसे के इस्तेमाल से वैक्सीन को जल्द हासिल कर लेंगे.
भारत सरकार भी जल्द से जल्द अपने नागरिकों को वैक्सीन मुहैया कराना चाहती है.वैक्सीन के निर्माण में भारत में भी कोशिशें तेज की जा रही है.बता दें इस समय देश में 14 वैक्सीन का डेवलपमेंट चल रहा है जिसमें से चार एडवांस्ड स्टेज में जाने को तैयार है.सरकार ने ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूशंस से लगातार संपर्क बनाए रखा है.जिससे वैक्सीन बनने पर उसे हासिल किया जा सके.
वैक्सीन के बनने के बाद भारत सबसे बड़ा दावेदार है.क्योकि हम दुनियाभर की वैक्सीन का 60 प्रतिशत प्रोड्यूस करते हैं.अमेरिका और यूके को जाने वाली 60 से 80 प्रतिशत वैक्सीसं मेड इन इंडिया होती है.वहीं दुनिया के कई देश भारत के संपर्क में है.भारत में अगर कोरोना की वैक्सीन बन जाती है तो तो लोगों तक उसे पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रॉडक्शन की जरूरत होगी.
इस महीने यूरोप में एक बैठक हुई थी जिसमें दुनियाभर के देश शामिल हुए थे.अमेरिका और चीन इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे.इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य उन लैब्स को फंडिंग का इंतजाम करना था जिनकी वैक्सीन के शुरूआती नतीजे पॉजिटिव रहे है.मीटिंग में 8 बिलीयन डॉलर की सहमति पर बात बनी.बता दें, चीन और अमेरिका वैक्सीन पर अच्छा खासा पैसा खर्च कर रहे है.

आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, कई आतंकी घिरे
श्रीमद भागवत कथा: गीता के उपदेश में छुपा है मानव जीवन का सार : रत्नावली
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण…. गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस
नए कोरोना की भारत में एंट्री: लंदन से दिल्ली लौटे विमान में संक्रमित मिले पांच यात्री और क्रू सदस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Effect of increasing heat: Exercise to protect traffic police personnel from sunstroke, explained to adopt safety measures बढ़ती गर्मी का असर: यातायात पुलिस कर्मियों को लू से बचाने की कवायद, सुरक्षा उपायों को अपनाने की समझाईश
Next Article situation may be serious लॉकडाउन में ढील, गंभीर हो सकती है भारत की स्थिति, जुलाई तक 21 लाख कोरोना केस की संभावना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?