ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लेटलतीफी से नाराज हुए आयुक्त, चार घंटे समीक्षा के बाद उपअभियंताओं को शो-कॉज… आधा दर्जन कार्यों का फिर से वर्क आर्डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लेटलतीफी से नाराज हुए आयुक्त, चार घंटे समीक्षा के बाद उपअभियंताओं को शो-कॉज… आधा दर्जन कार्यों का फिर से वर्क आर्डर

By @dmin
Published: August 27, 2021
Share
निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह
निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह
SHARE

रिसाली। नवगठित रिसाली नगर पालिका निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नाराजगी जाहिर की। कार्य में विलंब होने और सामंजस्य नहीं बैठाने पर उपअभियंताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उन्होंने रिसाली निगम के 6 उपअभियंताओं को सोमवार तक हर हाल में कार्य शुरू करने कहा।

लगातार चेतावनी और समाझाईश के बाद भी कार्य समय पर आरंभ नहीं होने पर आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। चार घंटे तक एक-एक निर्माण कार्यों के बारे में उपअभियंताओं से विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी भरे स्वर में कहा कि वार्ड प्रभारी उपअभियंता हर दूसरे दिन स्थल निरीक्षण करे। तभी कार्य किस स्तर पहुंचा है इसकी जानकारी होगी। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आधी अधूरी जानकारी और कार्य समय पर आरंभ नहीं किए जाने के लिए उपअभियंताओं को कारण दर्शाते हुए लिखित में प्रस्तुत करना होगा। बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, नितिन अमन साहू आदि उपस्थित थे।

स्थल परिवर्तन कार्य नियमत: करे
बैठक में खुलासा हुआ कि कई कार्य ऐसे है जिसमें स्थल परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आयुक्त ने कहा कि अधिकारी स्थल परिवर्तन के लिए विधिवत उच्च अधिकारियों से स्वीकृति ले। संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराए। इसके बाद निर्माण कर्य आरंभ करे।

अब ब्लैक लिस्ट
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में निर्देश दिए थे कि कार्य आरंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस दिया जाए। अधिकारियों का कहना था कि ओम व दीपराज के अलावा कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नोटिस के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया है। इस पर आयुक्त ने कहा कि दूसरा और तीसरा नोटिस देने प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए।

नजूल की जमीन पर हस्तक्षेप न होने दे
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य चयनित स्थल पर शुरू करे। नजूल की जमीन पर होने वाले निर्माण कार्य पर अगर कोई हस्तक्षेप करता है तो उसका जवाब सख्ती से दे। उन्होंने कहा कि इस बात पर अधिकारी विशेष ध्यान दे कि कोई भी कार्य प्राइवेट जमीन पर तो नहीं किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में किडनी के मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा
जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया डबल म्यूटेंट वैरिएंट, प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने में है सक्षम
क्या कहता है बस्तर में बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत, किसे होगा फायदा
सुप्रीम कोर्ट: गरीबी और मजबूरी में भीख मांगता है आदमी, इस पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर संवर रहा खुर्सीपार: 50 लाख की लागत से बन रहा डोम शेड, पाथवे और हो रहा सौंदर्यीकरण
Next Article Amrit Mahotsav of Azadi: Fit India Freedom Run and ICop आजादी का अमृत महोत्सव: 28 को बिलासपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन व आईकॉप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?