ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजादी का अमृत महोत्सव: 28 को बिलासपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन व आईकॉप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

आजादी का अमृत महोत्सव: 28 को बिलासपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन व आईकॉप

By @dmin
Published: August 27, 2021
Share
Amrit Mahotsav of Azadi: Fit India Freedom Run and ICop
Amrit Mahotsav of Azadi: Fit India Freedom Run and ICop
SHARE

बिलासपुर। भारत सरकार आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत देश भर में आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। इस कड़ी में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय बिलासपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन करते हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त को किया जा रहा है।

क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय बिलासपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय सभागार में एक दिवसीय समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस संबंध में प्रेस क्लब बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम के तहत देश व छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वही राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मैं भी स्वतंत्रता सेनानी, चित्रकला, रंगोली, निबंध व प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर बिलासपुर के सांसद अरुण साव मुख्य अतिथि व महापौर राम शरण यादव विशिष्ट अतिथि के बतौर शिरकत करेंगे।

इससे पहले युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एसबीआई व एसईसीएल का भी सहयोग है। इस संबंध में एनवायके के जिला युवा अधिकारी राहुल सैनी ने बताया कि फ्रीडम रन की शुरूआत सुबह आठ बजे गणमान्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर की जाएगी।

इस अवसर पर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, नगर विधायक शैलेष पांडेय, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बंशगोपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक बतौर अतिथि रहेंगे। फ्रीडम रन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय सभागार से शुरू होकर जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभागार में समाप्त होगा। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से होगी। सभी फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के समापन समारोह में सांसद अरुण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पार्षद सुनीता माणिकपुरी अतिथि रहेंगे।

नाबालिग साली से जीजा ने किया रेप, घर पर अकेली पाकर बिगड़ी नीयत… आरोपी गिरफ्तार
महतारी वंदन योजना : एक दिन पहले ही महिलाओं खातों में आएंगे 1000 रुपए, सरकार ने इसलिए बदली तारीख
CG Breaking : कोरबा में  ASI की हत्या, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश…. जांच में जुटी पुलिस
Digital Arrest : भिलाई में ट्राई, सीबीआई और ईडी का अफसर बताकर डराया और ठग लिए 49 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली सहित अन्य राज्योंं तक पहुंच रहा जशपुर का नाशपती: किसानों को हो रहा है लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह लेटलतीफी से नाराज हुए आयुक्त, चार घंटे समीक्षा के बाद उपअभियंताओं को शो-कॉज… आधा दर्जन कार्यों का फिर से वर्क आर्डर
Next Article Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai unit meeting छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की बैठक: सदस्यता अभियान सहित इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?