ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया डबल म्यूटेंट वैरिएंट, प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने में है सक्षम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया डबल म्यूटेंट वैरिएंट, प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने में है सक्षम

By @dmin
Published: March 24, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पांव पसारता नजर आ रहा है। देश में पिछले 24  घंटे में 47,262 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 17 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक डराने वाली बात कही है। मंत्रालय ने बताया कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया ‘डबल म्यूटेंटÓ वैरिएंट मिला है। हालांकि मंत्रालय का यह भी कहना है कि अभी तक के आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि देश में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण और वायरस के नए वैरिएंट के बीच कोई संबंध भी है। 
रिपोट्र्स के मुताबिक, कोरोना का यह नया वैरिएंट कई अन्य देशों में भी मिल चुका है। दरअसल, पिछले कुछ समय से भारत समेत दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के नए वैरिएंट के अभी पर्याप्त मामले नहीं मिले हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र से बचकर संक्रमण को बढ़ाता है। 
कोरोना वायरस का यह नया म्यूटेशन करीब 15 से 20 फीसदी नमूनों में पाया गया है और यह चिंता पैदा करने वाले पहले के वैरिएंट से मेल नहीं खाता। महाराष्ट्र से मिले नमूनों के विश्लेषण से पता चला है कि दिसंबर 2020 की तुलना में कोरोना के नमूनों में ई484क्यू और एल452आर म्यूटेशन के अंशों में बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के देश आने पर और अन्य कोरोना मरीजों से लिए गए नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग और इसके विश्लेषण से पता चला है कि फिलहाल इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 10 है। 
गृह मंत्रालय ने बीते मंगलवार को महामारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए थे, जो एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे। इस दिशा-निर्देश में देश के कुछ हिस्सों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को जांच, निगरानी और उपचार की प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने का अधिकार दिया गया है। प्रत्येक व्यक्ति कोरोना से बचने के नियमों का पालन करे, उन्हें यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसकी अलावा सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा गया है।

Breaking News : छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति चेयरमैन बने दीपक बैज, इन मंत्रियों को भी मिली
मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 4 करोड़ के स्वीकृत कार्य का किया भूमिपूजन…. रिसाली में बनेगा खेल मैदान…. रिसाली क्षेत्र के टाउनशिप में लगेगा वाटर एटीएम
नए साल के रंग में भंग: सात जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू, कोरोना के बढ़ते मामले के बाद फैसला
महिला दिवस पर महापौर ने किया 50 महिलाओं का सम्मान, कहा- देश और प्रदेश में महिला बहनों ने किया जिला व शहर का नाम रोशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन मजदूरी दर अब 193 रुपए: नई दर 1 अप्रैल 2021 से होंगी प्रभावी
Next Article Administrative activism at the peak for the prevention of Kovid infection कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक सक्रियता चरम पर….. टेस्टिंग, ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन तीनों ही मोर्चो पर कर रहे कारगर कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?