ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर
कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर-demo pic
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में अभी हिजाब मामले पर बवाल खत्म नहीं हुआ कि एक और धार्मिक विवाद पैदा करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तटीय कर्नाटक में कुछ अज्ञात लोगों ने एक विवादित बैनर लगाकर मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन लगाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि ये लोग दक्षिणपंथी हिंदू समूह के सदस्य हैं। वहीं भारी विरोध के बीच इन मेलों की आयोजन समितियों ने इस अनुचित मांग के आगे घुटने टेक दिए हैं। दक्षिणपंथी हिंदू समूहों का कहना है कि हिजाब पर आए फैसले के बाद मुस्लिम संगठनों ने अपनी दुकानें बंद रखने का एलान किया था। इसलिए मंदिरों को उन्हें वार्षिक मेले में स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

बैनर लगाकर कर रहे विरोध
दक्षिण कन्नड़ जिले में कुछ जगहों पर विवादित पोस्टर देखे गए जिसमें लिखा था कि ऐसे लोगों को यहां व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो कानून का सम्मान नहीं करते और एकता के खिलाफ हैं। जो लोग उन गायों को मारते हैं, जिनकी हम पूजा करते हैं। हिंदू अब जागरूक हो चुके हैं।

हिजाब मामले का असर
राज्य के तटीय क्षेत्र में मंदिरों के वार्षिक उत्सव, जो आमतौर पर अप्रैल-मई में आयोजित होते हैं, करोड़ों का राजस्व प्राप्त करते हैं। सांप्रदायिक तनाव के बावजूद, अतीत में इस तरह के त्योहारों ने शायद ही कभी किसी समुदाय की व्यावसायिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया हो। लेकिन हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले पर मुसलमानों द्वारा बुलाए गए बंद के बाद क्षेत्र के कई मंदिरों ने अपने त्योहारों में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

20 अप्रैल को होने वाले नीलामी में मुसलमानों के भाग लेने पर रोक
20 अप्रैल को होने वाले महालिंगेश्वर मंदिर के वार्षिक उत्सव के आयोजकों ने नीलामी में मुसलमानों के भाग लेने पर रोक लगा दी है। आमंत्रण में, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च को बोली में भाग लेने के लिए केवल हिंदू ही पात्र हैं। मंदिर के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अब समंदर का सिकंदर बनेगा भारत, 10 सितंबर को मिलने जा रहा यह खास हथियार
धान खरीदी : अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी, किसानों को धान 21 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान
जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
रागी की खेती से सगनूराम सहित अन्य किसानों के जीवन में आ रहा बदलाव, आर्थिक समृद्धि की ओर हो रहे अग्रसर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, सांसदो का जताया आभार, पीएम मोदी ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी
Next Article कलेक्टर के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी कलेक्टर के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?