ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में गोठान समिति के अध्यक्ष ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बड़ी बात… भाजपा ने बनाया मुद्दा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी में गोठान समिति के अध्यक्ष ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बड़ी बात… भाजपा ने बनाया मुद्दा

By Mohan Rao
Published: October 8, 2022
Share
गोठान में फंदे से लटकती मिली समिति अध्यक्ष की लाश
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर के एक गोठान में शनिवार सुबह समिति अध्यक्ष की फंदे पर लटकती लाश मिली। समिति के अध्यक्ष ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है लेकिन सुसाइड नोट को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। बहरहाल इस मामले को भाजपा ने मुद्दा बना लिया और इसकी आड़ में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  

यह पूरा मामला अभनपुर के आमदी गांव के गोठान का है। यहां के गोठान समिति के अध्यक्ष रहे पवन निषाद की लाश सुबह गोठान के छज्जे से लटकी मिली । पवन निषाद ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

इधर इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभनपुर के आमदी गांव में आत्महत्या करने वाले पवन कुमार निषाद के पिता की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में पवन निषाद को पूछताछ के लिए थाने ले गई और आज सुबह फांसी लटकी उसकी लाश मिली है। भाजपा अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गोठान विवाद का कारण बन गए हैं। उन्होंने पवन निषाद के मामले की निष्पक्ष जांच करने व उनके परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग भी की है।

चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक
जीत का नया इतिहास रचेगी कांग्रेस, रत्नावली ने जयराम रमेश को सुनाई भूपेश सरकार की विकास गाथा
मायावती का बड़ा एलान: किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी बसपा, मुख्तार अंसारी का पत्ता साफ
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत
सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आप जानते हैं भिलाई में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का इतिहास… इस तरह से हुई थी शुरुआत
Next Article ऑनलाइन सट्टा व जुआ पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, एसपी-कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से चर्चा में कही यह बड़ी बात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?