ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेलंगाना का 2000 करोड़ रुपए बकाया: भुगतान के लिए सीएसपीडीसीएल को स्वतंत्र विद्युत उत्पादक मान्य करने सीएम बघेल ने उर्जामंत्री से की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

तेलंगाना का 2000 करोड़ रुपए बकाया: भुगतान के लिए सीएसपीडीसीएल को स्वतंत्र विद्युत उत्पादक मान्य करने सीएम बघेल ने उर्जामंत्री से की मांग

By @dmin
Published: June 10, 2020
Share
There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company
chhattisgarh government gave electric shock: rate increased by 48 paise per unit
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का तेलंगाना राज्य की पॉवर कंपनी पर बकाया 2 हजार करोड़ रुपए के देयक के भुगतान की कार्रवाई हेतु सीएसपीडीसीएल को स्वतंत्र विद्युत उत्पादक (आईपीपी) मान्य करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ में स्टेट सेक्टर के अंतर्गत स्थापित 1000 मेगावॉट क्षमता की अटल बिहारी ताप विद्युत परियोजना (मड़वा) से विद्युत आपूर्ति हेतु सीएसपीडीसीएल एवं तेलंगाना राज्य की पावर कम्पनियों के मध्य 22 सितम्बर 2015 को दीर्घकालीन पीपीए निष्पादित किया गया है। जिसके तहत तेलंगाना राज्य को निरन्तर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया है कि सीएसपीडीसीएल का 31 मार्च 2020 की स्थिति में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का विद्युत देयक तेलंगाना राज्य की पॉवर कम्पनी पर बकाया है, जिसके कारण सीएसपीडीसीएल वित्तीय तनाव से गुजर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत राज्य के पॉवर सेक्टर को शामिल किया गया है तथा स्पेशल लॉन्ग टर्म ट्रांजेक्शन लोन स्कीम जारी की गई है। जिसके तहत आरईसी लिमिटेड एवं पीएफसी लिमिटेड के माध्यम से केन्द्रीय विद्युत उत्पादन एवं पारेषण उपक्रम सहित स्वतंत्र विद्युत उत्पादक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत के पूर्व के बकाया राशि के भुगतान हेतु विद्युत वितरण कम्पनियों को सहयोग हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पीएफसी लिमिटेड द्वारा ऋण प्राप्त करने हेतु जारी पत्र में स्पेशल लॉन्ग टर्म ट्रांजेक्शन लोन टू डिस्कम फॉर कोविड-19 के अनुसार सीपीएसयू जेनको एण्ड ट्रान्सको. आईपीपीस एण्ड री-जनरेटर्स के 31 मार्च 2020 की स्थिति में बकाया बिलों के भुगतान हेतु ही पॉवर कम्पनियों को लोन दिया जाएगा। जिससे कि तेलगांना राज्य की पॉवर कम्पनियों को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के बकाया विद्युत देयकों के भुगतान हेतु लोन की पात्रता नहीं रहेगी, क्योंकि सीएसपीडीसीएल उक्त परिभाषा की श्रेणी में शामिल नही है।

बकाया देयकों का तेलंगाना पॉवर कंपनी से हो भुगतान

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड की वित्तीय तनाव की स्थिति के मद्देनजर इसे स्वतंत्र विद्युत उत्पादक मान्य करते हुए तेलंगाना राज्य की पॉवर कम्पनियों के द्वारा आरईसी लिमिटेड को प्रस्तुत ऋण आवेदन पर यथाशीघ्र विचार करने तथा आरईसी के अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है, ताकि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के बकाया देयकों का तेलंगाना राज्य पॉवर कंपनी से भुगतान प्राप्त हो सके। श्री बघेल ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य की वितरण कंपनी के साथ ही तेलगांना राज्य की पावर कम्पनी एवं आर.ई.सी. लिमिटेड को भी लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा, कहा- होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए
गुजरात मॉडल के प्रचार का युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जैन ने किया विरोध, कहा- छत्तीसगढ में छत्तीसगढिय़ा मॉडल लागू होना चाहिए
टूलकिट मामला: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह पर शिकंजा, 24 मई को बयान दर्ज करेगी पुलिस
कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट…. सभी पंचायतों में उपलब्ध कराये गये हैं पल्स आक्सीमीटर…. स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं ग्रामीण
यूपी बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी : छठ पूजा के लिए दुर्ग से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना संक्रमण के बीच इन देशों से आई राहत की खबर, नौ देशों ने जीती जंग, हुए कोरोना मुक्त देश घोषित
Next Article भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?