ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति

By @dmin
Published: June 10, 2020
Share
भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति
भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति
SHARE

इटावा (एजेंसी)। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना मरीजों के लिए तैयार की गई सैफई चिकित्सा विवि की राजनिर्वाण बटी को बनाने की हरी झंडी दे दी है। एलोपैथ और आयुर्वेद के घटक से तैयार इस एलोवैदिक बटी का कोरोना के गंभीर मरीजों पर प्रयोग सफल रहा है। 
मंगलवार को प्रेसवार्ता में चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि पहले चरण में यह दवा केवल कोविड-19 अस्पतालों के लिए बनाई जाएगी। बाजार में इसकी उपलब्धता अगले चरण में हो सकेगी। कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ऋषिकेश के आयुर्वेदाचार्य योगीराज निर्वाण देव के साथ मिलकर शोध करके राजनिर्वाण बटी तैयार की है।
आयुर्वेद के 12 और एलोपैथ के 1 घटक को मिलाकर पहले काढ़ा तैयार किया गया। सकारात्मक परिणाम आने के बाद इसे बटी के रूप में बनाया गया। इसका कोरोना संक्रमित 40 गंभीर मरीजों पर परीक्षण किया गया। इसमें 9 मरीज 60 वर्ष की ऊपर के उम्र वाले और 8 मरीज दमा, शुगर, कैंसर और दिल की बीमारी से ग्रसित थे।
बटी देने के बाद 26 मरीजों की रिपोर्ट पांचवें दिन निगेटिव आ गई। चार मरीज 10वें दिन ठीक हो गए और बाकी दस मरीजों का उपचार चल रहा है। यह रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी गई तो वहां से दवा बनाने की अनुमति मिली है।
उन्होंने बताया कि दवा की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री को दी गई है। उन्होंने इसे कोविड-19 अस्पतालों के लिए तैयार करने को कहा है। संक्रमितों की संख्या घटने के साथ दवा को बनाने में लग रहे घटकों की उपलब्धता के हिसाब से इसे बाजार के लिए भी तैयार किया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान ई-नीलामी से एसईसीआर ने 34 करोड़ रुपए की स्क्रैप बेची: अकेले रायपुर रेल मंडल का रहा इतना योगदान
Big news : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा…. मशीन से उछलकर बाहर निकल गई लंबी रेल पटरी… मच गया हड़कंप
कांग्रेस को झटका: पूर्व मंत्रियों, विधायकों ने सोनिया को भेजा सामूहिक इस्तीफा, लगाया अनसुनी का आरोप
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मना कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियों को प्रदर्शन 23 को
भिलाई में सजा स्वदेशी मेला, सांसद विजय बघेल ने किया शुभारंभ… 300 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company तेलंगाना का 2000 करोड़ रुपए बकाया: भुगतान के लिए सीएसपीडीसीएल को स्वतंत्र विद्युत उत्पादक मान्य करने सीएम बघेल ने उर्जामंत्री से की मांग
Next Article Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?