भिलाई। एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के गठन के माध्यम से गुजरात मॉडल को छत्तीसगढ़ में थोपने को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जैन ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर लागू करना है तो छत्तीसगडिय़ा मॉडल लागू करना चाहिए। आखिर क्या कारण है छतीसगढ़ के बच्चो को गुजराती वर्णमाला, गीत, कहावते, गुजराती कला, नाटक, गुजराती स्थापना दिवस, प्रश्नोत्तरी आदि अनिवार्य रूप से सिखाने का शासन द्वारा आदेश जारी किया गया।
अमित जैन का कहना है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को गुजरात का इतिहास सभ्यता और संस्कृति सीखने की जरूरत नही है बल्कि छतीसगढ़ का इतिहास अन्य राज्यो को जानना चाहिए और छत्तीसगढ़ से सभ्यता और संस्कृति पूरे देश के राज्यो को सीखने की जरूरत है प्रदेश सचिव अमित जैन ने सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति बन गयी कि छत्तीसगढ़ के लोगो को गुजरात का इतिहास बताने और सभ्यता संस्कृति सिखाने की जरूरत आन पड़ी? क्या ये छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान नही? माननीय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग से निवेदन है कि आप इन सवालों का जवाब दें।




