ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेजस खरीद सौदा : मार्च 2024 में मिलेगा भारतीय वायुसेना को पहला विमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तेजस खरीद सौदा : मार्च 2024 में मिलेगा भारतीय वायुसेना को पहला विमान

By @dmin
Published: January 25, 2021
Share
Tejas Purchase Deal: Indian Air Force to get first aircraft in
Tejas Purchase Deal: Indian Air Force to get first aircraft in
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय वायुसेना को स्वदेश में विकसित लड़ाकू विमान तेजस की 48 हजार करोड़ रुपये के खरीद सौदे के तहत पहली डिलीवरी मार्च, 2024 में मिलेगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन आर. माधवन ने रविवार को कहा कि पहली डिलीवरी में चार विमान दिए जाने के बाद 2025 से 83 विमानों की सप्लाई पूरी होने तक हर साल 16 विमान वायुसेना को उपलब्ध कराए जाएंगे। 
एचएएल के प्रबंध निदेशक पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे माधवन ने यह भी दावा किया कि कई देश इस भारतीय लड़ाकू विमान की खरीद में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और कंपनी को अगले दो साल में इस विमान का पहला निर्यात आर्डर मिल जाने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अन्य देश का आर्डर मिलने का कोई भी असर भारतीय वायुसेना को विमान की डिलीवरी देने की टाइमलाइन पर नहीं पड़ेगा, बल्कि इसके लिए एचएएल आवश्यकता पडऩे पर अलग से नया प्लांट लगाएगा। 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 13 जनवरी को वायुसेना के लिए तेजस के ज्यादा उन्नत संस्करण मार्क-1ए के 73 विमान खरीदने के साथ ही इसके 10 ट्रेनर संस्करण खरीदने के सौदे को मंजूरी दी थी। करीब 48 हजार करोड़ रुपये के इस सौदे के औपचारिक अनुबंध पर भारतीय वायुसेना और एचएएल आगामी 5 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में एयरो इंडिया शो के दौरान हस्ताक्षर करेंगे।
यह विमान सौदा तेजस के शुरुआती संस्करण वाले उन 40 विमानों के अतिरिक्त है, जिनका एक बैच अभी तक वायुसेना में शामिल किया जा चुका है। एचएएल चेयरमैन ने 48 हजार करोड़ रुपये के इस सौदे में किस मद में कितना खर्च किया जाएगा, इसका ब्योरा भी सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा, तीन साल की रणनीतिक टाइमलाइन ढांचागत विकास और विमान की डिलीवरी के लिए रखी गई है। 
563 घरेलू कंपनियों को होगा लाभ
एचएएल चेयरमैन ने कहा कि तेजस कार्यक्रम से भारत में पूरे एयरोस्पेस सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें फिलहाल 563 घरेलू कंपनियां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों की संख्या बढ़कर 600 से 650 तक पहुंच सकती है, जो पूरे इकोसिस्टम के लिए बेहद अहम है। सरकार का ध्यान फिलहाल घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने का है और इसके लिए 2025 तक घरेलू रक्षा उत्पादन का टर्नओवर 1.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

Breaking News : गिरफ्तार ननों को मिली जमानत, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद लिया फैसला
सेना की बड़ी कामयाबी: 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर
जिम में एक्सरसाइज के दौरान इन कारणों से आ सकते हैं चक्कर, सावधानी है जरूरी
सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो
आंध्र महिला मंडली ने मनाया उगादी पर्व, डांस के साथ एक्टिंग को भी मिला मंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर में और गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण…. जाने प्रदेश के मंत्रियों व विधायकों का शेड्यूल
Next Article Corona in Chhattisgarh became huge: 29 patients died in the last छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटो सामने आए 300 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 5 हजार के नीचे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?