रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 300 नए केस रिकार्ड किए गए जो हाल दिना में सबसे कम हैं। वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यही नहीं प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार से नीचे बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 364 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 8 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3617 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 96 हजार 626 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 88 हजार 066 स्वस्थ हुए हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार 943 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मिले मरीजों में दुर्ग से 49, रायपुर से 46, महासमुंद व बिलासपुर से 27-27, राजनांदगांव-23, रायगढ़, जशपुर व सरगुजा से 13-13, जांजगीर से 10, बालोद व कवर्धा से 9-9, कांकेर से 8, बलौदाबाजार व सूरजपुर से 7-7, बेमेतरा व कोरिया से 6-6, धमतरी व गरियाबंद से 5-5, कोरबा व कोंडागांव से 4-4, मुंगेली, बलरामपुर व बीजापुर से 2-2 तथा दंतेवाड़ा, सुकमा व नारायणपुर से 1-1 शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटो सामने आए 300 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 5 हजार के नीचे




