ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिम में एक्सरसाइज के दौरान इन कारणों से आ सकते हैं चक्कर, सावधानी है जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

जिम में एक्सरसाइज के दौरान इन कारणों से आ सकते हैं चक्कर, सावधानी है जरूरी

By Sonu Sahu
Published: October 15, 2022
Share
SHARE

आजकल लोग फिट रहने के लिए जिम में घंटों एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को इस दौरान चक्कर या बेहोशी जैसा फील होता है। इसे वर्कआउट की थकान समझकर बहुत लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो गलत है। इससे फिट रहने के बावजूद आपकी जान भी जा सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि जिम में एक्सरसाइज के दौरान व्यक्ति को चक्कर आने की क्या वजह हो सकती हैं।

Contents
  • डिहाइड्रेशन
  • ब्लड शुगर में गिरावट
  • हाई इंटेनसिटी वर्कआउट
  • ब्लड प्रेशर में गिरावट
  • हेल्थ चेकअप करवाना क्यों है जरूरी?

डिहाइड्रेशन

जब आप एक्सरसाइज कर रहे होते हैं तो आपके शरीर को तरल पदार्थों की जरूरत होती है और इनकी कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो जाता है। शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए पानी एक बेहतरीन विकल्प है, इसलिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। हालांकि, जिम ट्रेनर प्रोटीन शेक और अन्य चीजें लेने को कहते हैं, जो तभी लेने चाहिए जब आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी हो। इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ब्लड शुगर में गिरावट

एक्सरसाइज करते वक्त आपके शरीर को नियमित स्तर से अधिक शुगर की जरूरत होती है, इसलिए आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जिसमें शुगर या ग्लूकोज मौजूद हो। ये आपकी सेहत को अच्छा और फायदेमंद रखने में मदद करेगा और चक्कर आना और बेहोशी को दूर रखेगा। 20-26 साल उम्र वालों में फास्टिंग शुगर लेवल 100 से 180 एमजी/डीएल, लंच के बाद 180 एमजी/डीएल और डिनर के बाद 100 से 140 एमजी/डीएल तक सामान्य माना जाता है।

हाई इंटेनसिटी वर्कआउट

जब आप हाई इंटेनसिटी वर्कआउट (अधिक मेहनत वाली एक्सरसाइज) करते हैं तो शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कभी-कभी शरीर इस तनाव को सहन नहीं कर पाता है जिससे आप बेहोश हो जाते हैं। ऐसी एक्सरसाइज तुरंत नहीं बल्कि वॉर्म अप एक्सरसाइज के बाद ही करनी चाहिए। ये रोजाना भी नहीं करनी चाहिए वरना दिल से जुड़ी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। ऐसी एक्सरसाइज करने से पहले दिल की सेहत की जांच जरूर करवाएं।

ब्लड प्रेशर में गिरावट

ऐसे लोग जिनका ब्लड प्रेशर कम रहता है, उन्हें जिम में हाई इंटेनसिटी एक्सरसाइज करने से जल्दी चक्कर या बेहोशी हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे जान को भी खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक बालिग व्यक्ति में 95-145/60-90 के बीच का ब्लड प्रेशर सामान्य माना जाता है, लेकिन यह भी शारीरिक स्थितियों पर निर्भर करता है। खासतौर पर एक्सरसाइज करने वाले लोगों को जल्दी-जल्दी ब्लड प्रेशर मापते रहना चाहिए।

हेल्थ चेकअप करवाना क्यों है जरूरी?

अगर आपको जिम एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आते हैं और थोड़ी देर आप नॉर्मल महसूस करने लगते हैं तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल मत करिए। यह केवल कमजोरी नहीं, एक बड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। इसके अलावा जिम में लोगों की सेहत पर नजर रखने के लिए एक डॉक्टर की मौजूदी बहुत जरूरी है ताकि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति को संभाला जा सके।

अच्छी खबर: आकार ले रहा सुंदर अत्याधुनिक दुर्ग शहर का सपना, मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर से जल्द ही निखरेगी शहर की तस्वीर
एसएनजी विद्यालय में डोमशेड निर्माण के लिए महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन…. कार्यक्रमों के लिए स्कूल प्रबंधन सहित विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…. बेटियों को मिला एक और अधिकार… अब लड़कियां दे सकेंगी एनडीए की परीक्षा
छत्तीसगढ़ कुटीर उद्योग समूह के संस्थापक सुमन ने किया समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं का अवलोकन, योजनाओं को साकार रूप देने, की चर्चा
मैनपाट महोत्सव से सरगुजा अंचल को मिल रही नयी पहचानः संस्कृति मंत्री भगत 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस भादुड़ी, लोक अदालत में देंगे बंदियों को विधिक और कानूनी जानकारी दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस भादुड़ी, लोक अदालत में देंगे बंदियों को विधिक और कानूनी जानकारी
Next Article रिया कपूर की फिल्म से वापसी करेंगी सोनम कपूर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?