ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेतों में बहाया पसीना, अब संवर रहे परिवार के सपने – किसान ग्वाल राम की मेहनत लाई खुशहाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

खेतों में बहाया पसीना, अब संवर रहे परिवार के सपने – किसान ग्वाल राम की मेहनत लाई खुशहाली

By Poonam Patel
Published: November 18, 2026
Share
धान की कमाई से खरीदी 30 डिसमिल जमीन, अब पक्के घर और बच्चों के सुनहरे भविष्य का सपना होगा साकार
धान की कमाई से खरीदी 30 डिसमिल जमीन, अब पक्के घर और बच्चों के सुनहरे भविष्य का सपना होगा साकार
SHARE

रायपुर। खेतों में दिन-रात मेहनत कर अन्न उपजाने वाला किसान जब अपनी उपज का उचित मूल्य पाता है, तो उसकी खुशहाली केवल खेतों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे परिवार के जीवन में नई उम्मीदें और सपने लेकर आती है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम भटगांव निवासी किसान ग्वाल राम साहू की कहानी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है। पांच एकड़ जमीन पर खेती करने वाले ग्वाल राम अपनी मेहनत, धान की बिक्री से होने वाली आमदनी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रही सहायता के सहारे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए गांव में 30 डिसमिल जमीन भी खरीदी है, जिस पर अब अपना पक्का मकान बनाने का सपना संजोए हुए हैं।

48 क्विंटल धान बेचकर परिवार की खुशहाली को मिली नई उम्मीद

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में ग्वाल राम साहू ने समर्थन मूल्य पर 48 क्विंटल धान का विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराने से पूरी प्रक्रिया आसान रही। उपार्जन केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, बिजली और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

ग्वाल राम बताते हैं कि राज्य शासन द्वारा 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इस दर के अनुसार उनके द्वारा बेचे गए 48 क्विंटल धान का कुल मूल्य एक लाख 48 हजार 800 रुपए होता है। यह राशि खेती के आगामी खर्चों के साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य के लिए बचत करने में सहायक होगी।

सरकारी योजनाओं ने कम किया घरेलू खर्च, बचत को मिला बढ़ावा

ग्वाल राम साहू के परिवार को खेती से होने वाली आय के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। वहीं परिवार की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह आर्थिक संबल मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन और राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न की सुविधा ने घरेलू जरूरतों को पूरा करना आसान बनाया है। ग्वाल राम का कहना है कि इन योजनाओं से परिवार के नियमित खर्चों का बोझ कम हुआ है। इससे खेती से प्राप्त आमदनी का कुछ हिस्सा बचाकर भविष्य की जरूरतों के लिए उपयोग करने का अवसर मिल रहा है।

धान के साथ चने की खेती, अतिरिक्त आमदनी का भी बनाया रास्ता

ग्वाल राम ने अपनी खेती को केवल धान की फसल तक सीमित नहीं रखा है। कृषि से अधिक आमदनी प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने खेत में बोर लगवाकर सिंचाई की सुविधा विकसित की है। खरीफ मौसम में धान उत्पादन के साथ रबी मौसम में चने की खेती भी करते हैं। इससे कृषि भूमि का बेहतर उपयोग होने के साथ आय के अतिरिक्त अवसर मिल रहे हैं। उनका मानना है कि खेती में नई सुविधाओं का उपयोग और फसल विविधीकरण किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। धान विक्रय से प्राप्त राशि तथा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिलने वाली आदान सहायता से उन्हें आगामी कृषि कार्यों के लिए आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

30 डिसमिल जमीन खरीदी, अब बच्चों के लिए पक्का आशियाना बनाने की तैयारी

ग्वाल राम साहू की मेहनत का सबसे महत्वपूर्ण पहलू अपने परिवार के भविष्य के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच है। खेती से होने वाली आमदनी को उन्होंने केवल रोजमर्रा की जरूरतों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि परिवार के लिए स्थायी संपत्ति बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने गांव में 30 डिसमिल जमीन खरीदी है। अब उनकी इच्छा इस जमीन पर परिवार के लिए पक्का मकान बनवाने की है। इसके साथ ही वे अपने बच्चों की शादी और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भी पूंजी जुटा रहे हैं। ग्वाल राम का सपना है कि आने वाले वर्षों में उनके बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलें और परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।

ग्वाल राम साहू कहते हैं कि किसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी मेहनत और जमीन होती है। जब फसल का अच्छा मूल्य मिलता है और सरकारी योजनाओं से सहायता प्राप्त होती है, तो परिवार की आवश्यकताओं के साथ भविष्य के सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसान की समृद्धि से परिवार की खुशहाली तक

ग्वाल राम साहू की सफलता की कहानी बताती है कि खेती से अर्जित आय का योजनाबद्ध उपयोग, फसल विविधीकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पांच एकड़ खेत से शुरू हुई उनकी मेहनत की यात्रा अब जमीन खरीदने, पक्का घर बनाने और बच्चों के भविष्य के लिए पूंजी जुटाने तक पहुंच चुकी है। ग्वाल राम की यह कहानी उन किसानों के लिए प्रेरणा है, जो अपनी मेहनत और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से न केवल वर्तमान को संवार रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशहाली की मजबूत नींव भी रख रहे हैं।

केंद्र की राज्यों को बड़ी सौगात : राज्यों को टैक्स के 1.09 लाख करोड़ जारी… छत्तीसगढ़ को मिले 3,602 करोड़ रुपए
छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों में 6 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक से पहले वित्तमंत्री ने की एलटीसी कैश वाउचर स्कीम की घोषणा…. टिकट की राशि खर्च कर सकेंगे शासकीय कर्मी
सावधान: बेकाबू कोरोना से देश का बुरा हाल, 27 हजार के पार नए मामलें
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में हेरोइन के मुख्य सप्लायर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख से ज्यादा का मशरूका जब्त
Next Article दिवंगत आरक्षक के परिवार को डिप्टी सीएम शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?