ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावधान: बेकाबू कोरोना से देश का बुरा हाल, 27 हजार के पार नए मामलें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सावधान: बेकाबू कोरोना से देश का बुरा हाल, 27 हजार के पार नए मामलें

By @dmin
Published: January 2, 2022
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन लगातार केसेज में इजाफा हो रहा है। आज पूरे देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 27 हजार के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 27553 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले शनिवार को देश के बड़े शहरों में कोरोना की खतरनाक रफ्तार देखी गई। इसमें मुंबई में 6347, दिल्ली में 2716 और कोलकाता में 2398 मामले सामने आए। इसके साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1525 हो चुकी है। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं जहां इनकी संख्या 460 है।

हर दिन तेजी से बढ़ी रफ्तार
हर दिन के हिसाब से देखें से कोरोना के मामलों में करीब 35 से 36 फीसदी का इजाफा हो रहा है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर देशभर में कुल 22 हजार 775 नए कोरोना मरीज पाए गए थे। वहीं इस दिन 406 मरीजों की मौत हुई और 8949 मरीज ठीक होकर घर लौटे। कुछ ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का रहा। यहां पर शनिवार को कोरोना के 6347 मामले सामने आए और एक मौत हुई। फिलहाल मुंबई की हालत यह है कि यहां पर 10 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसके अलावा यहांपर 157 बिल्डिंगों को सील भी किया जा चुका है। फिलहाल मुंबई में कुल 22,334 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की नौबत नहीं आ रही है।

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब का हाल
दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2700 से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। वहीं यहां पर संक्रमण दर 3.6 पर पहुंच चुकी है। यूपी की बात करें तो यहां शनिवार को 383 नए मामले आए, वहीं इस दौरान 31 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। यूपी में फिलहाल 1211 कुल एक्टिव कोरोना केसेज हैं। राजस्थान में शनिवार को 300 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर शनिवार को ही एक साथ 52 कोरोना मामले सामने आए थे। इस नए वैरिएंट के यहां पर कुल 121 मरीज मिल चुके हैं।

झारखंड, पंजाब और अन्य राज्यों के हालात
अन्य राज्यों की बात करें तो झारखंड में शनिवार को कोरोना के 1007 नए मरीज मिले। वहीं पंजाब में इसी दिन कोरोना के कुल 332 नए मामले सामने आए हैं. तामिलनाडु में 1470 नए मरीज मिले तो कर्नाटक में भी मामला 1000 के पार पहुंच चुका है। गोवा में शनिवार को 24 घंटे में 310 केस सामने आ गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 4512 केस दर्ज किए गए।

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन
नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं
जशपुर में आमसभा में हिन्दू विरोधी भाषण, पुलिस ने दर्ज किया केस, चार आरोपी गिरफ्तार
विधायक रिकेश की पहल पर “संवाद सेन समाज” का आयोजन, मंत्री बृजमोहन हुए शामिल, कहा- सनातन धर्म के सभी संस्कारों के  साथ खड़ा है सेन समाज
16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: उज्ज्वल मरकाम के नाबाद 55 रन की पारी की बदौलत मैच ड्रा, अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिये 3 विकेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोक्यो ओलंपिक-वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल, देखे विडियो नए साल में मुख्यमंत्री का श्रमिक बहनों को तोहफा -वंदना राजपूत
Next Article कभी नहीं देखा होगा ऐसा दर्दनाक हादसा, चलती बस में घुसा 100 फीट लम्बा पाइप हादसा: ड्राइवर की झपकी लगने से नदी में गिरी बस, तीन की मौत, 28 घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?