ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहे थे बदमाश, भाई ने रोका तो जान से मार दिया… छत्तीसगढ़ के सक्ती में खौफनाक कांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहे थे बदमाश, भाई ने रोका तो जान से मार दिया… छत्तीसगढ़ के सक्ती में खौफनाक कांड

By Mohan Rao
Published: June 18, 2023
Share
अस्पताल में पुलिस की टीम
SHARE

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग से छेड़छाड करने वाले बदमाशों ने उसके भाई की हत्या कर दी। मामला जिले के जैजेपुर थाना क्षेत्र का है।  युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह बदमाशों को उसकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ नहीं करने के लिए समझा रहा था। इसी बात को लेकर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके नाबालिग से भी मारपीट की। घटना के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के ग्राम सेंदरी निवासी एकलव्य रात्रे (27) पुत्र सुकालु रात्रे ईंट-भट्टा में मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों पहले ही मजदूरी कर घर लौटा था। शनिवार दोपहर  उसकी नाबालिग बहन नहाने के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान रास्ते मे कुछ बदमाश किश्म के लड़कों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने घर पहुंचकर अपने भाई को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद एकलव्य उन लड़कों को समझाने चला गया। साथ में उसकी नाबालिग बहन भी थी। बदमाशों को समझाना एकलव्य के लिए भारी पड़ गया। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। बीच बचाव करने पर नाबालिग से भी मारपीट की। एकलव्य को खून से लथपथ छोड़कर सभी वहां से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब एकलव्य का देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन एकलव्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लेकिन गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Gustakhi Maaf: गोबर-गोबर हो गई गोधन न्याय योजना
निराश्रितों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी, अब 150 रुपए अधिक मिलेगा पेंशन… अप्रेल से जून तक का एरियर्स भी आएगा खाते में  
तीसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे हेमंत सोरेन, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बेशर्मी भरा बयान: ओरेवा ग्रुप ने कोर्ट में कहा-मोरबी पुल हादसे के लिए ‘भगवान’ कसूरवार!
Breaking: भयंकर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवा संगम कार्यक्रम: नागालैंड के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से हो रहे रूबरू, सिरपुर में प्राचीन मंदिरों के किए दर्शन युवा संगम कार्यक्रम: नागालैंड के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से हो रहे रूबरू, सिरपुर में प्राचीन मंदिरों के किए दर्शन
Next Article दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?