ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल

By Poonam Patel
Published: April 30, 2026
Share
सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल
सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उजाला भर रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिले के जनपद पंचायत तोकापाल अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलवा (बाघनपाल) से एक सुखद तस्वीर सामने आई है, जहाँ पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही लालिमा ठाकुर के लिए शासन की योजनाएं एक बड़ा सहारा बनी हैं। अपने पति स्वर्गीय संजय ठाकुर के आकस्मिक निधन के बाद लालिमा ठाकुर और उनके बेटे चंदू ठाकुर के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था। एक ही परिवार के इन सदस्यों को अपनी बुनियादी जरूरतों और परिवार को चलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। परिस्थितियों के आगे विवश लालिमा ठाकुर ने शासन द्वारा आयोजित ‘सुशासन तिहार’ में अपनी पीड़ा साझा की और राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत मदद की गुहार लगाई।

समाज कल्याण विभाग ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और जनपद पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत से संपर्क कर तत्काल लालिमा ठाकुर के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और बीपीएल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता परीक्षण के पश्चात विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें पेंशन योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

इस त्वरित राहत ने लालिमा ठाकुर के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो गया। लालिमा ठाकुर और उनके पुत्र चंदू ठाकुर ने इस मानवीय पहल और समय पर मिली आर्थिक सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह सजग पहल दर्शाती है कि शासन की योजनाएं यदि सही समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुँचें, तो वे किसी भी परिवार के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती हैं।

दिल्ली चुनाव: इस बार मीम गेम का बढ़ा चस्का, पार्टियां ले रहीं भाग
सैफ अली खान पर हमला : देर रात दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस की टीम, ठाने से गिरफ्तार हुआ एक और संदिग्ध
सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद चार देशों की मेजबानी करेगा भारत, देखे शेड्यूल
कोरोना संक्रमण में चार लाख की संख्या पार करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक सामने आए 15413 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 196 # 30 April 2025
Next Article “पोट्ठ लईका पहल” से बदली तस्वीर- कुपोषण पर प्रभावी प्रहार, स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम “पोट्ठ लईका पहल” से बदली तस्वीर- कुपोषण पर प्रभावी प्रहार, स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?