ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल की 12 घोषणाएं : आदिवासी समाज को हर साल 10 हजार, बेरोजगारों को भी मिलेगा भत्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल की 12 घोषणाएं : आदिवासी समाज को हर साल 10 हजार, बेरोजगारों को भी मिलेगा भत्ता

By Mohan Rao
Published: January 26, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपंश बघेल
SHARE

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अनेक महत्वपूर्ण सौगात दी है। जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए 12 महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने आदिवसी समाज के लिए आदिवासी पर्व सम्मान निधि की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने का भी ऐलान किया।

गण्ातंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है। आगामी वित्तीय वर्ष से सरकार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रदान करेगी। यही नहीं अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • महिला समूहों महिला उद्यमियों, महिला व्यवसायियों एवं महिला स्टार्ट अप को व्यापार उद्योग स्थापित करने हेतु नवीन योजना आरंभ की जायेगी।
  • छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने और संजोने के बाद छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ पर अनवरत आगे बढ़ाने के लिये राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग का गठन किया जायेगा।
  • रायपुर एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास और रोजगार सृजन के लिये मैं स्वामी विवेकानंद विमानतल के पास एयरोसिटी विकसित की जाएगी
  • छत्तीसगढ़ में कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, रोजगार और लोगों की आय बढ़ाने के लिये ग्रामीण उद्योग नीति बनाई जायेगी।
  • उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाईयों को संपत्ति कर के भार से मुक्त किया जायेगा ।
  • रायपुर और दुर्ग जिले की जीवनदायिनी और जन आस्था का केंद्र खारून नदी व्यापार और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। खारून नदी पर उत्कृष्ट रिवर फ्रंट विकसित करने किया जाएगा।
  • बिजली बिल हाफ योजना को मिले उत्कृष्ट प्रतिसाद के बाद बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये अत्याधुनिक ऑनलाईन शिकायत एवं निराकरण प्रणाली विकसित की जायेगी।
  • छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में लगातार तीन साल पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को स्वयं का मकान बनाने हेतु 50 हजार रुपए अनुदान देने की योजना लाई जायेगी ।
  • छत्तीसगढ़ की जनता की अगाध आस्था भांचा राम और माता कौशल्या में है। प्रत्येक वर्ष हम राष्ट्रीय रामायण / मानस मंडली महोत्सव आयोजित होंगे।
  • छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है अतः प्रतिवर्ष चंदखुरी में कौशल्या महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
राम वन गमन पथ हो रहा सुसज्जित, चंपारण में स्थापित होगी श्रीराम की प्रतिमा, सीएम बघेल ने किया भूमिपूजन
सीजीपीएससी घोटाला : सीबीआई ने रिटायर्ड आईएएस समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
अनुजा जोशी: पहली सीरीज में ही बोल्ड सीन्स से मचा दी थी सनसनी, ऐसे मिला हेलो मिनी में काम
किसी को जबरदस्ती नहीं लगाई कोरोना की वैक्सीन, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
भिलाई विद्यालय में पीटीए का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 11 सदस्यों की बनी समिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : देर रात पुरानी भिलाई में नेशनल हाइवे पर ट्रक का टायर फटा, एक साथ टकराई कई गाड़ियां
Next Article गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा, मिला उत्कृष्ठ थाना व थाना प्रभारी का सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?