ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोचिंग संचालिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 6 साल पुराना मामला… जानिए क्यों हुई थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोचिंग संचालिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 6 साल पुराना मामला… जानिए क्यों हुई थी हत्या

By Mohan Rao
Published: September 11, 2023
Share
6 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी को सजा
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में 6 साल पहले हुई हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिविक सेंटर स्थित शिवा कोचिंग सेंटर संचालिका की उसके ही स्टूडेंट व पेइंग गेस्ट मनीष यादव ने हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी मनीष यादव से कोचिंग संचालिका शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी जिसके लिए उसने मना किया तो उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसी वजह से मनीष यादव ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कोर्ट ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी मनीष यादव को आजीवन कारावास और एक हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

बता दें यह पूरा मामला छह साल पहले अक्टूबर 2017 का है। भिलाई नगर थाना में रुआबांधा सेक्टर निवासी जसविंदर सिंह ने अपनी पत्नी कुलदीप कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुलदीप कौर भिलाई के सिविक सेंटर स्थित शिवा कोचिंग में  मैनेजर पद पर कार्यरत थी। शिकायत कर्ता ने बताया कि कोचिंग जाने वह अपनी कार से निकली, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आई। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच प्रारंभ की। इसके बाद मृतका व मनीष यादव का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जो घटना के समय एक ही जगह का पाया गया।

कोचिंग करने आया था भिलाई
इसके बाद पुलिस ने मनीष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सारी सच्चाई बताई। मनीष यादव ने बताया कि कुलदीप कौर उसे ब्लैकमेल कर रही थी और शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। मनीष यादव ने बताया वह कोचिंग करने भिलाई आया और सिविक सेंटर स्थित शिवा कोचिंग में एडमिशन लिया था। मनीष यादव कुलदीप कौर के घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहता था। इसी बीच दोनों की जान-पहचान हुई थी और एक-दूसरे करीब आ गए।

ब्लैकमेल करने पर कर दी हत्या
पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष अंबिकापुर वापस चला गया, लेकिन मनीष बीच-बीच में वह कुलदीप कौर से मिलने भिलाई आता था। 14 अक्टूबर 2017 को मनीष यादव फिर भिलाई आया और कुलदीप कौर अपनी कार से मनीष को लेने भिलाई पावर हाउस स्टेशन गई। इसके बाद रास्ते ममें कुलदीप कौर ने मनीष पर शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया। मनीष ने मना किया तो कुलदीप कौर ने उसकी शादी तुड़वाने और बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। इससे डरकर मनीष ने कार में ही दुपट्टे से गला घोंटकर कुलदीप कौर की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नेवई में नहर के पास फेंकर फरार हो गया। इसी मामले में अब कोर्ट ने मनीष यादव को सजा सुनाई है।

मदनवाड़ा नक्सल नरसंहार के शहीदों को अब इंसाफ मिलेगा?
Durg Breaking : हरिनगर में शिव मंदिर की दान पेटी उठा ले गए चोर, घर से नगदी व जेवर पार
दुर्ग में असिस्टेंट जेलर के घर पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने घर के कांच तोड़े, जमकर मचाया उत्पात
छत्तीसगढ़ का यूपीएससी टैलेंट कल जुटेगा बीआईटी में, यूपीएससी टापर्स बताएंगे सफलता के राज
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जी20 में कॉरिडोर बनाने के अहम समझौते से तिलमिलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- हमें शर्म आती है जी20 में कॉरिडोर बनाने के अहम समझौते से तिलमिलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- हमें शर्म आती है
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जले पर नमक छिड़क गईं ये खूबसूरत बलाएं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?