ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट का एसबीआई को नोटिस : चुनाव आयोग के डेटा में इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर नहीं देने पर लगाई फटकार… 18 मार्च तक समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट का एसबीआई को नोटिस : चुनाव आयोग के डेटा में इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर नहीं देने पर लगाई फटकार… 18 मार्च तक समय

By Mohan Rao
Published: March 15, 2024
Share
सुप्रीम कोर्ट की राज्यपाल को फटकार, कहा- गवर्नर के पास वीटो का अधिकार नहीं
सुप्रीम कोर्ट
SHARE

नईदिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस दिया है। दरअसल एसबीआई द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए डाटा में इलेक्टोरल बाँड के नंबर नहीं है इसके लिए एसबीआई से जवाब मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए एसबीआई को 18 मार्च तक का समय दिया है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर शीर्ष अदालत को सौंपे गए चुनावी बॉन्ड पर सीलबंद लिफाफे वापस करने की मांग की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से जवाब मांगा।

चुनाव आयोग के सीलबंद लिफाफे वापस करने की मांग पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि डाटा को स्कैन और डिजिटलीकरण किया जा रहा है, इसमें एक दिन का समय लग सकता है। जैसे ही पूरा डाटा स्कैन हो जाएगा, तो मूल डाटा को चुनाव आयोग को वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि एसबीआई की तरफ से कौन पेश हुआ है? एसबीआई ने बॉन्ड नंबर जारी नहीं किए हैं। स्टेट बैंक को इनका खुलासा करना चाहिए। स्टेट बैंक को सारी जानकारी प्रकाशित करनी होगी।

चीफ जस्टिस ने कहा कि संविधान पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि एसबीआई को चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी, उन्हें कैश करने वाले राजनीतिक दल की जानकारी, चुनावी बॉन्ड खरीद की तारीख, चुनावी बॉन्ड खरीदने वाले यानी दानदाता की जानकारी और चुनावी बॉन्ड खरीद की तारीख और उन्हें कैश करने की तारीख की पूरी जानकारी देनी थी, लेकिन एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड के यूनिक अल्फा न्यूमेरिक नंबर की जानकारी नहीं दी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है। एसबीआई को 18 मार्च तक अपना जवाब देना है।

चुनावी बॉन्ड के खिलाफ याचिका दायर करने वाले एडीआर के वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा कि अदालत ने एसबीआई द्वारा चुनाव आयोग को मुहैया कराई गई जानकारी का मुद्दा उठाया है। एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी में अल्फा न्यूमेरिक नंबर की जानकारी नहीं दी गई है, जिससे पता चलता कि किस व्यक्ति ने बॉन्ड खरीदा और वह बॉन्ड किसी राजनीतिक पार्टी ने कैश कराया। कोर्ट ने इस मामले में एसबीआई को नोटिस जारी कर मामले को सुनवाई के लिए सोमवार को लिस्टेड किया है।

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 11 लाख का गांजा, पिकअप में चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी… लावारिस हालत में मिले वाहन
पीएम मोदी ने किया बिरसा मुंडा संग्रहालय का उद्घाटन, बोले- जीवन का ज्यादातर समय आदिवासियों के साथ बीता
टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं हो पाएगा भारत-पाक का मैच ! आस्ट्रेलिया से आया बड़ा अपड़ेट… बड़ी वजह आई सामने
जोरातराई में “महिला जागृति व सम्मान समारोह” का आयोजन
Weather News : ब्रेक के बाद जमकर बरस रहे बादल, राजधानी रायपुर-दुर्ग सहित 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल… जानिए आपके शहर का दाम
Next Article राजधानी में लाखों की लूट : आधीरात घर में घुसे, परिवार को बनाया बंधक और लूट ले गए लाखों के जेवर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?