ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल… जानिए आपके शहर का दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल… जानिए आपके शहर का दाम

By Mohan Rao
Published: March 15, 2024
Share
पेट्रोल पंप
SHARE

भिलाई। केन्द्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का निर्णय लिया है। नई दरें आज सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100.39 रुपए हो गई है। यहां प्रति लीटर 2.17 रुपए की कटौती की गई है। इसी प्रकार दुर्ग भिलाई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीतम 100.65 रुपए है। यहां 2.14 रुपए की कमी की गई है।

डीजल की बात करें तो राजधानी रायपुर में 93.33 रुपए प्रति लीटर व व दुर्ग भिलाई में 93.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दोनों शहरों में क्रमश : 2.18  व 2.21 रुपए की कटौती की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पहले यह 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रही थी। इसी प्रकार डीजल 87.62 रुपये में मिल रहा है जो पहले 89.62 रुपए प्रति लीटर था।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में अब पेट्रोल व डीजल के दाम

  • बिलासपुर में पेट्रोल 100.97 रुपए प्रति लीटर व डीजल 93.92 रुपए प्रति लीटर
  • राजनांदगांव में पेट्रोल 100.07 रुपए प्रति लीटर व डीजल 94.01 रुपए प्रति लीटर
  • रायगढ़ में पेट्रोल 101.31 रुपए प्रति लीटर व डीजल 94.44 रुपए प्रति लीटर
  • कोरबा में पेट्रोल 100.55 रुपए प्रति लीटर व डीजल 93.50 रुपए प्रति लीटर
  • सरगुजा में पेट्रोल 101.43 रुपए प्रति लीटर व डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर
  • महासमुंद में पेट्रोल 101.43 रुपए प्रति लीटर व डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर
  • बस्तर में पेट्रोल 103.22 रुपए प्रति लीटर व डीजल 96.13 रुपए प्रति लीटर
  • बीजापुर में पेट्रोल 104.78 रुपए प्रति लीटर व डीजल 97.66 रुपए प्रति लीटर

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की पीएम मोदी की सराहना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक्स हैंडल नी पोस्ट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने लिखा, ‘जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था, विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए 50 साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए।

’भीषण गर्मी में संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल’
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने देखा तेलीबांधा तालाब शुद्धिकरण का जैविक मॉडल
गुस्ताखी माफ: रणनीति बदलें मुख्यमंत्री जी, हालत खराब है
सफेद कद्दू को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ
ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान, गृहमंत्री शर्मा बोले – अग्निवीर के प्रति समाज में होगा सम्मान
Next Article सुप्रीम कोर्ट की राज्यपाल को फटकार, कहा- गवर्नर के पास वीटो का अधिकार नहीं सुप्रीम कोर्ट का एसबीआई को नोटिस : चुनाव आयोग के डेटा में इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर नहीं देने पर लगाई फटकार… 18 मार्च तक समय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?