ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान, गृहमंत्री शर्मा बोले – अग्निवीर के प्रति समाज में होगा सम्मान
Share
Notification Show More
Latest News
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
October 21, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन
October 21, 2026
हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत
October 21, 2026
सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य अब विश्व में चमकेगा
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान, गृहमंत्री शर्मा बोले – अग्निवीर के प्रति समाज में होगा सम्मान

By Mohan Rao Published March 14, 2024
Share
SHARE

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के चयनित अग्निवीरों का शहीद स्मारक भवन में सम्मान किया। अग्निवीर थलसेना के लिए वर्ष 2023 के 870 और वर्ष-2022 में 434 अग्निवीरों का चयन हुआ है। शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनका उत्साह वर्धन किया। युवा अग्निवीर सम्मान पाकर जोश से भर गए और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इस अवसर पर रोजगार एप का भी लोकार्पण किया गया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अग्निवीरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे गर्व है 11 हजार 500  ने पंजीयन कराया और उन्होने कड़ी मेहनत और लगन चयन परीक्षा दी फलस्वरूप  थलसेना में 876 युवाओं का चयन हुआ। इस बार 13 हजार से अधिक ने पंजीचन कराया और विश्वास है कि हम रिकार्ड सेलेक्सन लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में अग्निवीरों के लिए राज्य सरकार अग्निवीर चयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएं गए है, इसका बेहतर परिणाम मिला है। इसके लिए उन्होंने  अधिकारियों को बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अग्निवीर के चयनित युवा देश-सेवा को लक्ष्य बनाकर आगे आए हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना की सराहना करते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थियों में 25 प्रतिशत को सेना में कार्य करने का अवसर मिलेगा। साथ बाकि जब अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद श्रेष्ठ नागरिक बनकर लौटेंगे। समाज में उनका सम्मान होगा। जिनके पास कठिन परिश्रम एवं अनुशासित जीवनशैली की सीख रहेगी। उनके हाथों में हुनर भी रहेगा। साथ ही देश के प्रति उन्होंने जो अपना समय समर्पित किया है उसका अभिमान भी मन में रहेगा। जिससे वे अच्छे अधिकारी बनेगें, अच्छे जनप्रतिनिधि बनेंगे, जीवन की नई शुरूआत करेंगे। उनका जीवन अलग और अनुशासित रहेगा। ऐसे अग्निवीर जो समाज और अपने जैसे अन्य युवाओं के लिए आदर्श रहेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लक्ष्यों को केन्द्रित करके सहज और निश्चिंतता के साथ कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। इस कार्यक्रम उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और कवर्धा से बैगा समाज के प्रतिनिधि श्री बुध सिंह, श्री मोती बैगा एवं  कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार  विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन और संचालक  तकनीकी शिक्षा और रोजगार डॉ प्रियंका शुक्ला उपस्थित थे।

बेरोजगार युवा मोबाईल एप से कर सकेंगे रोजगार पंजीयन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम में रोजगार पंजीयन के लिए मोबाईल एप और ई-रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया। श्री शर्मा ने कहा कि इस एप के सहयोग से मोबाईल से ही जिसमे घर बैठे कहीं से भी आवेदक को रोजगार सहायता हेतु पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा प्राप्त होगी। वे अपने सारे डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे। साथ ही रोजगार की सूचना भी मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस एप में आवेदक को नवीनीकरण की सुविधा प्राप्त होगी और अभिलेखों के सत्यापन आधार ओटीपी के माध्यम से होगा। साथ ही इसके लिए कार्यालय में उपस्थिति देने की आवश्यकता नही होगी। एस.एम.एस. के माध्यम से पंजीयन नंबर एवं पोर्टल पर लॉग-इन हेतु आई.डी. एवं पासवर्ड प्राप्त होंगे।

You Might Also Like

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन

छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन

हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

Mohan Rao March 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : कई बड़ी वारदातों में शामिल आठ लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार
Next Article लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल… जानिए आपके शहर का दाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?