ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 11 लाख का गांजा, पिकअप में चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी… लावारिस हालत में मिले वाहन
Share
Notification Show More
Latest News
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 11 लाख का गांजा, पिकअप में चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी… लावारिस हालत में मिले वाहन

By Mohan Rao Published August 13, 2024
Share
पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर ऐसे हे रही थी तस्करी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 11 लाख का गांजा जब्त करने में सफलता पाई है। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने पिकअप में गुप्त चेंबर बना रखा था। पुलिस की घेराबंदी के कारण गिरफ्तारी के डर से तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो खाली पिकअप में गुप्त चेंबर दिखा। जिसे खोलने पर पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। पिकअप से 104 पैकेट में कुल 113 किलो गांजा कीमती 11 लाख बरामद किया। पुलिस ने थोड़ी दूरी पर एक खाली पिकअप भी बरामद किया। पुलिस को तस्कारों की तलाश है।

बता दें जिलें में हो रहे नशे के कारोबार को रोकने एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गंभीरता से नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में एसीसीयू टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत भटगांव निवासी संतोष द्वारा उड़िसा से बहुत भारी मात्रा में गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की तैयारी है। उसके द्वारा दो माल वाहक (टाटा डीआई 207) में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी किए जाने की सूचना मिली।

सूचना पर एसीसीयू टीम द्वारा लगातार संदेही पर नजर रखी जा रही थी। इसबीच पता चला कि एक वाहन उडिसा गांजा लेने भेजा गया था। इसके बाद एसीसीयू टीम द्वारा लगातार चौंकी जेवरा सिरसा के आस-पास के गांव भटगांव, करंजा भिलाई, रवेलीडीह, समोदा, अरसनारा में पतातलाश किया जा रहा था। इसी दौरान पता चला कि आरोपियों द्वारा जेवरा सिरसा धमथा मार्ग पर गांजा खपाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर एसीसीयू एवं चौकी की संयुक्त टीम द्वारा घेरा बंदी की गई। इस बीच मंगलवार 13 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि कचांदूर गौठान खार के पास सफेद रंग की एक माल वाहक छिपाकर रखा गया है।

मुखबिर के बताए गए स्थान पर देखने पर एक मालवाहक सफेद रंग की डीआई सीजी 04 जे. 4787  लावारिस हालत में खड़ी थी।आासपस पतासाजी करने पर कोई नहीं मिला। संदेह होने पर उक्त वाहन का बारिकी से निरीक्षण किया गया। वाहन के ट्राली के नीचे चेंबर बना हुआ मिला जिसके अंदर 104  पाकेट गांजा कुल 113 किलो बरामद किया गया। उक्त गांजा का बाजार मूल्य करीब 11 लाख 25 रुपए है। पुलिस ने उक्त गांजा जब्त किया। पुलिस ने कचांदूर गौठान से लगभग एक किमी दूरी पर दूसरा वाहन बरामद किया गया जो झाडियों के बीच में छिपाकर खड़ी किया गया था। इस वाहन में भी गुप्त चेंबर बना हुआ था। जांच करने पर इसमें कुछ भी नहीं मिला तो पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत, गुप्तेश्वर यादव, पूर्ण बहादुर, शशीकांता, प्रधान आरक्षक प्रदीप ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, रोशन भुवाल, पुनेश साहू, आरक्षक जूगनू, पन्ने लाल, संतोष कुमार, हेमेन्द्र बंछोर, श्याम सिंह, चित्रसेन साहू आदि की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

Mohan Rao August 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : चपरासी से बीईओ कार्यालय के बाबू ने मांगी 20 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
Next Article स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आईजी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने दिए निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?