ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स बनकर तैयार, 29 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स बनकर तैयार, 29 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: October 27, 2024
Share
बिलासपुर का सिम्स अस्पताल
SHARE

200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है 240 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स

रायपुर। बिलासपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स बनकर तैयार है। 200 करोड़ की लागत से तैयार सिम्स अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे। सिम्स के लोकार्पण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को ही रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास करेंगे।

बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि कार्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले डिटिजल बजट में भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढिकरण की बडी झलक दिखी थी जो वास्तविकता का रूप लेती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रयोग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को खोलने के लिए केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को राज्य के बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वचुअल माध्यम से इस अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।

तीन चरणों में प्रारंभ होगा सिम्स
यह अस्पताल तीन चरणों में प्रारंभ होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट व लैब तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट व लंब की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह से काम करने लगेगा। बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

रायपुर में बनेगा केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान
रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) बनने जा रहा है। 29 अक्टूबर को पीएम मोदी वर्चुअली इसका शिलान्यास करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया है कि 90 करोड़ रुपए की लागत से इस संस्थान का निर्माण 24 माह में पूरा होगा। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ की भूमि आयुष विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा जो गैर संचारी रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा। केंद्र में वेलनेस थिरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम का भी संचालन होगा। इस संस्थान के शुरू होने से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों के बारे में नए ज्ञान और अंतदृष्टि का विकास होगा।

पीएम मोदी ने शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कही यह बात
Bhilai Breaking : रायपुर से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत… ट्रेलर की चपे ट में आए बाइक सवार
Gustakhi Maaf: आप-कांग्रेस-भाजपा और पुरानी कहानी
तीसरी आंख हुई एक्टिव: ट्रैफिक नियमों की न करें अनदेखी, नहीं तो लायसेंस होगा रद्द
हाईवे पर हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा… जानिए कौन है यह शख्स
Next Article विधायक रिकेश बने  डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष, कहा – खेल के प्रति रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?