ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट: माता-पिता को खोने वाले बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र ने जारी किए दिशानिर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना संकट: माता-पिता को खोने वाले बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र ने जारी किए दिशानिर्देश

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इस संबंध में राज्यों, जिलाधिकारियों, पुलिस, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसमें तय किया गया है कि कोविड से बुरी तरह प्रभावित बच्चों के संरक्षक की भूमिका जिलाधिकारी (डीएम) निभाएंगे। महिला और बाल विकास मंत्रालय के सचिव राम मोहन मिश्रा ने इसे लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को बुधवार को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा कि जो कदम उठाए जा रहे हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने और सुगम बनाने के लिहाज से प्राथमिक कर्तव्य वाले लोगों की प्रमुख जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं ताकि महामारी के दौरान बच्चों का सर्वश्रेष्ठ हित सुनिश्चित किया जा सके।

हर बच्चे की प्रोफाइल के साथ तैयार किया जाएगा डाटाबेस
मिश्रा ने राज्यों, जिलाधिकारियों, पुलिस, पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों की भूमिकाएं निर्धारित कर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए। राज्यों को सर्वेक्षण और संपर्क के माध्यम से संकटग्रस्त बच्चों का पता लगाना होगा और हर बच्चे की प्रोफाइल के साथ डाटाबेस तैयार करना होगा। उन्हें बच्चों की विशेष जरूरतों का विवरण भी लिखना होगा और इसे ‘ट्रैक चाइल्ड पोर्टलÓ पर अपलोड करना होगा।

बच्चों को मनोवैज्ञानिक मदद उपलब्ध कराने का भी निर्देश
मिश्रा ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) को अस्थाई रूप से ऐसे बच्चों को रखने का जिम्मा दिया जाए जिनके माता-पिता कोविड के कारण अस्वस्थ हैं और उनके परिवार में अन्य कोई संबंधी नहीं है। ऐसे बच्चों को जरूरी मदद दी जाए। उन्होंने ने राज्यों से एक स्थानीय हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने को कहा जिस पर विशेषज्ञ बच्चों को मनोवैज्ञानिक सहयोग दे सकें।

9346 बच्चों ने अपने माता या पिता में से एक को को खोया
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल किए गए एक हलफनामे में कहा है कि राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, देश में 9346 बच्चे ऐसे हैं जो घातक कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता में से कम से कम एक को खो चुके हैं। इनमें 1700 से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता, दोनों की ही कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई है।

उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक
फिल्मी सेट पर इश्क कर बैठे थे एंजेलिना-ब्रैड, नौ साल के रिश्ते के बाद हुई शादी का ऐसे हुआ अंत
सात महीने बाद खुले स्कूल तो छात्र-शिक्षकों के चेहरे खिले, कोरोना से बचाव के लिए किए गए सारे इंतजाम
गणतंत्र दिवस के बाद टाटा संस की हो जाएगी एयर इंडिया, हैंडओवर की हो रही तैयारी
कचलावारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक घायल माओवादी सहित दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article So far, the Chief Minister has given a gift of Rs 5,220 crore to 18 districts रायपुर जिले के बेमता-सरोरा में स्थापित किया गया मेगा फूड पार्क… केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
Next Article More than 99 lakh saplings will be planted by the Forest Department in the current year वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में 99 लाख से अधिक पौधों का कराया जाएगा रोपण…. 2.27 करोड़ पौधों का वितरण… वन मंत्री ने की राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?