ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब के अवैध परिवहन पर सख्ती, दो दिन में 191 तस्कर पकड़ाए…सोलह लाख की शराब जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

शराब के अवैध परिवहन पर सख्ती, दो दिन में 191 तस्कर पकड़ाए…सोलह लाख की शराब जब्त

By Mohan Rao
Published: August 28, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 को देखते हुए शराब के अवैध परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है। आबकारी आयुक्त जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी चेकपोस्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा दो दिन में ही 191 लोगों को शराब का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ाया गया है। इनके पास से लगभग 16 लाख रुपए की शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के जांच चौकियों में सघन तलाशी अभियान और जांच की कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो दिन 26 और 27 अगस्त को सघन अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब परिवहन व बेचने वाले करने वाले 191 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इन प्रकरणों में 15 लाख 59 हजार 300 रूपए बाजार मूल्य की कुल 2340 लीटर मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार 37230 किग्रा महुआ लाहन जब्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 5 लाख 09 हजार 132 रूपए है। अभियान के दौरान 08 दोपहिया वाहन जब्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य रूपये 3 लाख 80 हजार रूपए है। अभियान के दौरान अन्य प्रांत की 83 लीटर मदिरा भी जब्त की गई हैं।

वाहनों की नियमित जांच-पड़़ताल
आबकारी विभाग के आयुक्त पाठक ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों में अन्य राज्यों से अवैध शराब न आए इसलिए वाहनों की नियमित जांच-पड़़ताल की जा रही है। उक्त दो दिनों में आबकारी विभाग के चेकपोस्टों में जांच दौरान 90 लीटर मदिरा जब्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर रोड चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अमले द्वारा रेल्वे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डो, बसों पर भी जांच जारी है।

टोल फ्री नम्बर 14405 पर कर सकते हैं शिकायत
आबकारी आयुक्त ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा समस्त आसवनी, बाटलिंग यूनिट, ब्रुअरी तथा समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त मदिरा के अवैध संग्रहण. परिवहन के संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर सतत निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मदिरा से संबंधित/मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।

Bhilai Crime : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में चोरी, नगदी सहित फेसवाश व दवाइयां तक चुरा ले गए बदमाश… चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे : लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी
सियासत : निगम चुनाव टलने पर भड़के केजरीवाल, कहा- हार के डर से भाग रही है भाजपा
मुख्यमंत्री साय सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस में हुए शामिल, 90 करोड़ के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज निर्माण पर लगा ग्रहण, आकाशगंगा की ओर काम पर हाईकोर्ट का स्टे… जानिए क्या है वजह
Next Article Durg Politics: गृहमंत्री को माया तो गुरू को मिल सकती है कोर्सेवाड़ा से चुनौती, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकती है भाजपा Durg Politics: गृहमंत्री को माया तो गुरू को मिल सकती है कोर्सेवाड़ा से चुनौती, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकती है भाजपा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?