ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में चोरी, नगदी सहित फेसवाश व दवाइयां तक चुरा ले गए बदमाश… चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Bhilai Crime : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में चोरी, नगदी सहित फेसवाश व दवाइयां तक चुरा ले गए बदमाश… चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी

By Mohan Rao
Published: July 19, 2023
Share
धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। प्रगति नगर कैम्प -1 स्थित धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में चोरी हो गई। बदमाशों ने दुकान के लोहे की शेड व फॉल सीलिंग को तोड़ दिया और दुकान के अंदर से 40 हजार रुपए नगदी सहित दवाइयां व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं को चुरा लिया। घटना 17-18 जुलाई की दरमियानी रात की है। मंगलवार की सुबह जब दुकान अपने समय पर खोली गई तो चोरी का पता चला। इस मामले में रायपुर निवासी एस. राजपाल की शिकायत पर छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बता दें प्रार्थी एस. राजपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि धनवन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स को 17 जुलाई की 10.00 बजे बंद किया गया। इसके बाद दूसरे दिन 18 जुलाई को सुबह शटर खोलकर देखने पर फाल सिलिंग एवं उपर लगे लोहे के शेड को अज्ञात चोरों द्वारा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। मेडिकल स्टोर्स में रखे विभिन्न कंपनियों के दवाईयां, दैनिक उपयोग में आने वाले सामान के साथ गल्ले में रखे 40 हजार रूपए चुरा ले गए।

शिकायत दर्ज होने के बाद छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय ने चोरों की पतासाजी के लिए टीम लगाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इस बीच मुखबिर से पता चला कि प्रगति नगर कैम्प-1 निवासी परमजीत उर्फ पीटर ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने परमजीत को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने अपने साथी ऋषभ मिश्रा, जयकिशन धुर्वे, हरमित सिंह एवं अमरदीप सिंह के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकर की। इसके बाद पुलिस ने अन्य चारों को भी गिरफ्तार किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दुकान से चोरी हुए हार्लिक्स, विभिन्न कंपनियों के तेल, फेसवाश, माउथ स्प्रे, मूव स्प्रे तथा अन्य दैनिक सामान बरामद किया। साथ की पुलिस ने 2500 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डेय, एसआई नरेश सार्वा, रामेंद्र यादव, एएसआई अजय सिंह, डेरन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक संजय सोनी, अखिलेश मिश्रा व त्रिलोक भाठी की सराहनीय भूमिका रही।

डिसमेंटल होगा कोसा नाला टोल नाका व भवन,  विधायक रिकेश ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण, प्रस्ताव बनाने दिए निर्देश
Railway Breaking : रेलवे रद्द कर दी 48 ट्रेनें, लोकल लेकर एक्सप्रेस व सुपर फास्ट तक शामिल… जानिए क्या है वजह
समुदाय और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से महासमुंद के दो गांव में संक्रमण थमा…. केन्द्रीय टीम ने भी की सराहना
ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा… 3 प्रतिशत बढ़ा डीए… जाने अब अब कितना मिलेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेस्ट हेल्थ सर्विस के लिए बस्तर, बलरामपुर व कोरबा के इस अस्पताल को मिला क्वालिटी सर्टिफिकेशन
Next Article भिलाई में तीन तलाक का मामला : पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार, 10 साल पहले की थी लव मैरीज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?