नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली नगर निगम चुनाव टलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित केंद्र सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर इसे भाजपा को हार का डर करार दिया है। वहीं, दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग को केंद्र सरकार के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। सीएम ने सवाल किया कि क्या अब चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम करेगा? और क्या मोदी जी अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे? जबकि उपमुख्यमंत्री ने चुनावों को टालने के आयोग के कदम को लोकतंत्र की हत्या बताया है।
आयोग की तरफ से चुनाव की तिथि घोषित न करने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा के इस षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगी और एमसीडी में 260 सीटों के साथ आप की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि निगम चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। सीएम ने सवाल किया कि क्या अब चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम करेगा? और क्या मोदी जी अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे?




