ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसआर हॉस्पिटल, स्पर्श, मित्तल व पल्स अस्पताल देंगे इलाज में डिस्काउंट… करना होगा यह काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

एसआर हॉस्पिटल, स्पर्श, मित्तल व पल्स अस्पताल देंगे इलाज में डिस्काउंट… करना होगा यह काम

By Mohan Rao
Published: April 27, 2024
Share
मतदाता जागरुकता
SHARE

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है। मतदान के प्रति जागरुकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग अलग तरीकों से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित करने एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली, स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, मित्तल हॉस्पिटल व पल्स हॉस्पिटल भिलाई द्वारा एक अभिनव पहल की जा रही है। उक्त सभी अस्पताल मतदान की स्याही उंगली पर दिखाने पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी को अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपने पहल के संबंध में पत्र सौंपे गये है।

मिली जानकारी के अनुसार एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात जो व्यक्ति अस्पताल की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाएगा उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल की दर पर 30 प्रतिशत की छूट दी जायेंगी। 08 मई 2024 से 12 मई 2024 (बुधवार से रविवार) तक ओ.पी.डी. में आये व्यक्ति अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 60 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा। 

इसी प्रकार स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल भिलाई में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात् जो व्यक्ति  की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 08 मई 2024 से 12 मई 2024 (बुधवार से रविवार) तक ओ.पी.डी. में आए व्यक्ति को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपने उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।

मित्तल अस्पताल भिलाई में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात जो व्यक्ति की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क आ दिया जायेगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जॉचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 08 मई 2024 से 11 मई 2024 (बुधवार से शनिवार) तक ओ.डी.डी. में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जायेगा।

पल्स अस्पताल भिलाई में 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के पश्चात जो व्यक्ति अस्पताल की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 08 मई 2024 (बुधवार) को ओ.पी.डी. में आये व्यक्ति को अपनी उगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी ऊँगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।

आधी रात कुम्हारी स्थित इस गांव में मकान में लगी आग…. 21 बकरियां जलकर खाक, महिला भी 60 फीसदी झुलसी
प्रदेश में वीर बाल दिवस का आयोजन 26 दिसंबर को, पीएम मोदी के संदेश का होगा प्रसारण
कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका
WTC में भारत का दबदबा : दो दिन में बांग्लादेश को हराकर मजबूत की अपनी पोजिशन, साहसिक खेल से चौंकाया
कहीं भी, कभी भी नहीं हो सकता प्रदर्शन करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : ठेकेदार की हत्या का खुलासा, रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला कातिल… दो साथियों के साथ गिरफ्तार
Next Article CG Politics: कांग्रेस के लिए अबूझ बन गया रायगढ़! भाजपा का 20 साल पुराना किला ढहा पाएगी कांग्रेस? CG Politics: कांग्रेस के लिए अबूझ बन गया रायगढ़! भाजपा का 20 साल पुराना किला ढहा पाएगी कांग्रेस?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?