ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका
कोविड की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ का झटका
SHARE

बिजनस डेस्क (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर से देश की अर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक दो लाख करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। यह नुकसान राज्य स्तर पर लगे लॉकडाउन से मांग पर विपरीत असर से हुआ है। नुकसान का यह आकलन भारतीय रिजर्व बैंक का है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था पर बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कोरोना महामारी के दूरगामी असर की विस्तृत समीक्षा की है। आरबीआई ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन एक बड़ी खोज है, लेकिन केवल वैक्सीनेशन से ही इस महामारी से बचाव नहीं हो सकता। हमें कोरोना के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। इसके साथ ही सरकारों को हेल्थकेयर व लॉजिस्टिक्स में भारी भरकम निवेश भी करने को प्राथमिकता देनी होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर को 10.5 फीसद से घटाकर 9.5 फीसद करने से अर्थव्यवस्था को अभी तक दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता दिख रहा है। यह नुकसान ग्रामीण व छोटे शहरों में मांग प्रभावित होने की वजह से मुख्य तौर पर हो रहा है। इसके अलावा रिपोर्ट में इस बात के भी संकेत है कि महंगाई की चिंता अभी केंद्रीय बैंक के समक्ष बड़ी है लेकिन इसके बावजूद ब्याज दरों को लेकर सख्ती नहीं किया जाएगा। हालांकि, पिछले साल लगाए गए राष्ट्रीय लॉकडाउन के मुकाबले इस साल नुकसान कम है। औद्योगिक उत्पादन व निर्यात के मोर्चे से सकारात्मक सूचनाएं लगातार आ रही हैं। देश की इकोनॉमी में यह क्षमता है कि वह तेजी से सामान्य हो सकती है।

तीसरी लहर की भी संभावना बरकरार
हालांकि, आरबीआई यह भी मानता है कि कोरोना की तीसरी लहर की भी संभावना है और इससे बचाव के लिए सतर्कता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसे रोकने में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही टीकाकरण भी जरूरी है, लेकिन अकेले टीकाकरण इससे बचाव में पर्याप्त नहीं है। यह रिपोर्ट कोरोना के दूरगामी असर को लेकर ज्यादा सतर्क कराने वाली है।

Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह
गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल
shreekanchanpath 37 # 20 November 2024
बीएसपी कर्मियों को मिलेगी एरियर्स की राशि,विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार… विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम से की थी मांग
खुर्सीपार में सीवरेज के ढक्कन चुरा रहे लोहा चोर, एजेंसी ने कहा चोरी छोड़े हम देंगे नौकरी, निरीक्षण के दौरान सामने आई चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Governor appreciated the works of Atul Parvat Foundation अतुल पर्वत फाउंडेशन के कार्यों को राज्यपाल ने सराहा… प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Next Article मानसून की पहली बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की चिंता, 12 जिलों में रेड अलर्ट मानसून की पहली बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की चिंता, 12 जिलों में रेड अलर्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?