ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: कांग्रेस के लिए अबूझ बन गया रायगढ़! भाजपा का 20 साल पुराना किला ढहा पाएगी कांग्रेस?
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaigarhRaipur

CG Politics: कांग्रेस के लिए अबूझ बन गया रायगढ़! भाजपा का 20 साल पुराना किला ढहा पाएगी कांग्रेस?

By Om Prakash Verma Published April 27, 2024
Share
CG Politics: कांग्रेस के लिए अबूझ बन गया रायगढ़! भाजपा का 20 साल पुराना किला ढहा पाएगी कांग्रेस?
CG Politics: कांग्रेस के लिए अबूझ बन गया रायगढ़! भाजपा का 20 साल पुराना किला ढहा पाएगी कांग्रेस?
SHARE

सीएम विष्णुदेव साय के गढ़ में भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त, लेकिन कांग्रेस के भी अपने दावे
रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक निपटने के बाद अब तीसरे चरण में 7 सीटों पर 7 मई वोटिंग होनी है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए तैयारियां की जा रही है तो राजनीतिक दल भी इस अंतिम दौर के मतदान को अपने पक्ष में करने शिद्दत से जुट गए हैं। 7 सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी रायपुर से हैं। वहीं दूसरे स्थान पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र है, जहां से 37 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सरगुजा में 10 तो रायगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं जांजगीर चांपा की बात करें तो यहां कुल 18 उम्मीदवार हैं। कोरबा में 27 तो दुर्ग में 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अंतिम चरण का मतदान करेगा। इन सबके बीच आज हम बात करेंगे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की, जहां वोटिंग को लेकर तैयारियां करीब-करीब पूरी की जा चुकी है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का मुकाबला कांग्रेस की मेनका देवी सिंह से होगा।
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में रायगढ़ लोकसभा सीट को काफी अहम माना जाता है। इस सीट का आधा हिस्सा बिलासपुर तो आधा हिस्सा सरगुजा में पड़ता है। इस क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं। पिछले 5 चुनाव यहां से भाजपा लगातार जीतती आई है। जीत को लेकर इस बार भी भाजपा आश्वस्त दिखती है। हालांकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गढ़ रहे रायगढ़ में कांग्रेस ने भी मेनका सिंह के रूप में दिग्गज प्रत्याशी को उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस सीट पर साल 1999 से लेकर 2019 तक भाजपा का कब्जा रहा है। लगातार पांच बार से रायगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की सांसद गोमती साय को पत्थलगाँव से टिकट दी थी। जीत के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। रायगढ़ लोकसभा सीट पर 7 बार भाजपा, 6 बार कांग्रेस, 1 बार निर्दलीय और एक बार दूसरी पार्टी ने जीत का स्वाद चखा है। साल 2009 में रायगढ़ लोकसभा सीट में कुल 14,32,746 मतदाता थे, इनमें 935746 वोटरों ने मतदान किया था। इस सीट से भाजपा से विष्णु देव साय ने कुल 4,43,948 वोटों से जीत दर्ज की थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1626949 थी, इनमें 1217706 वोटरों ने मतदान किया था। इस सीट पर बीजेपी से विष्णुदेव साय ने कुल 6,62,478 वोटों से जीत हासिल की थी। बात अगर साल साल 2019 के लोकसभा चुनाव की करें तो इस साल रायगढ़ क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1733805 थी। इनमें 1334395 वोटरों ने मतदान किया। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने 6,58,335 वोटों से जीत हासिल की थी।

भाजपा का सबसे मजबूत किला
रायगढ़ सीट छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद से ही भाजपा के लिए अपराजेय है। भले ही कांग्रेस ने यहां से मेनका देवी सिंह के रूप में मजबूत प्रत्याशी उतारा हो, लेकिन भाजपा रायगढ़ को छत्तीसगढ़ में अपना सबसे मजबूत किला मानती है। जबकि कांग्रेस इस सीट पर से अपना 25 साल पुराना बनवास खत्म करने की जद्दोजहद कर रही है। रायगढ़ लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से 15 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में 7 बार भाजपा तो छह बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। एक बार निर्दलीय और एक बार दूसरी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की सबसे अहम सीट मानी जाती है। इसमें शामिल 8 विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर और सरगुजा संभाग से आते हैं। इस लिहाज से मतदाताओं की मानसिकता क्षेत्र के आधार पर विभाजित दिखती है। संभवत: इस सीट पर कांग्रेस के संघर्ष की वजह भी यही है। हालांकि इस सीट को भाजपा का मजबूत किला बनाने में सबसे अहम् भूमिका विष्णुदेव साय की रही है, जो वर्तमान में राज्य के मुखिया हैं। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें यहां कम होती नहीं दिखती है।

कांग्रेस-भाजपा में बराबरी की टक्कर
रायगढ़ लोकसभा अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में जशपुर के तीन, रायगढ़ की चार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सारंगढ़ विधानसभा सीट शामिल है। इसमें जशपुर की तीनों सीटों पर तो विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। वहीं रायगढ़ जिले के तीन विधानसभा में उसे हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के पास है। इसमें धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया शामिल है। रायगढ़ लोकसभा सीट में ग्रामीण आबादी का प्रतिशत 85.79 है। कुल आबादी में आदिवासियों का हिस्सा 44 फीसदी है जबकि अनुसूचित जाति की आबादी 11.70 फीसदी है। हालांकि यह भी निर्विवाद रूप से सत्य है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे अलग-अलग होते हैं और मतदाता इसी आधार पर वोटिंग भी करते हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव से तुलना की अपेक्षा यह देखना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि भाजपा इस सीट पर लगातार 5 बार से जीत दर्ज कर रही है। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पहले यानी 1999 से 2019 तक के पिछले चुनाव तक भाजपा को यहां कभी मात नहीं मिली। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत को लेकर पूर्णत: आश्वस्त है।

यह है मजबूत और कमजोर पक्ष
रायगढ़ लोकसभा सीट की बात करें तो रायगढ़ जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। जिले में राठिया समाज की बाहुलता है। इसमें धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया में राठिया समाज के लोग अधिक हैं। धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया तीनों विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है। इन सीटों पर राठिया समाज की बाहुलता होने से जातीय समीकरण के अनुसार भाजपा मजबूत मानी जा रही है। इसके साथ ही भाजपा केंद्रीय योजनाओं के साथ ही मोदी की गारंटी को लेकर मतदाताओं तक पहुंच रही है। लेकिन यहां भाजपा के लिए कुछ दिक्कतें भी है। पार्टी मोदी की गारंटी और मोदी फेस के भरोसे है। क्षेत्र में राठिया समाज की बाहुलता है, लेकिन सभी सीटों पर नहीं है। इस लोकसभा सीट की 8 में से तीन सीटों पर ही भाजपा जीत दर्ज कर पाई थी। वहीं कांग्रेस के मजबूत पक्ष की बात करें तो मेनका सिंह का परिवार और बहनें राजनीति से जुड़े हुए है। यहां सारंगढ़ राजपरिवार का प्रभाव रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां की 8 सीटों में से तीन पर कब्जा किया। आदिवासी व अन्य समुदायों में मेनका परिवार की अच्छी पैठ है। भूपेश सरकार का कामकाज भी यहां मुद्दा है। कांग्रेस के कक्ष पक्ष को देखें तो राठिया समाज की बाहुल्यता और भाजपा द्वारा राठिया समाज से प्रत्याशी बनाया जाना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। इस समाज के वोटों को कांग्रेस कैसे साधेगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। वहीं कांग्रेस के मुद्दे भी यहां प्रभावहीन दिखते हैं।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma April 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसआर हॉस्पिटल, स्पर्श, मित्तल व पल्स अस्पताल देंगे इलाज में डिस्काउंट… करना होगा यह काम
Next Article राशन कार्ड पर सख्ती की तैयारी, बदलेंगे नियम राशन कार्ड पर सख्ती की तैयारी, बदलेंगे नियम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?