ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पैसों के लिए बेटे ने खेला खूनी खेल, माता-पिता व दादी की हत्या कर सेनेटाइजर से जलाई लाशें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : पैसों के लिए बेटे ने खेला खूनी खेल, माता-पिता व दादी की हत्या कर सेनेटाइजर से जलाई लाशें

By Mohan Rao
Published: May 18, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

महासमुंद Mahasamund. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत सामने आई है। पैसों के लालच में पुत्र ने अपने माता-पिता और दादी की हॉकी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के शवों को तीन दिन का सेनेटाइजर से जलाता रहा। यही नहीं उसने थाने में अपने माता पिता व दादी के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो शक के आधार पर शिकायत कर्ता बेटे को भी हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर जो कहानी सामने आई उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला महासमुंद जिले के मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटका निवासी प्रभात भोई (53) हायर सेकेंडरी स्कूल पैकिन में प्राचार्य थे। घर में उनकी पत्नी सुलोचना भोई (47), मां झरना भोई (75) और बड़ा बेटा उदित भोई के साथ रहते थे। छोटा बेटा अमित कुमार भोई रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। उदित भोई ने 12 मई को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता 8 मई को मां व दादी को लेकर रायपुर गए और वापस नहीं लौटे।

मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों की पतासाजी जारी रही। इस बीच रायपुर में उदित का छोटा भाई अमित भोई अपने चाचा के घर पहुंचा। चाचा ने बताया कि उसके माता पिता व दादी गुम हैं। इसके बाद अगले दिन अमित अपने चाचा को लेकर घर पहुंचा। वहां उदित नहीं था लेकिन अमित बाड़ी की ओर गया तो वहां जलाने के निशान, राख और हड्डी के टुकडे़ पड़े मिले। अमित ने पूरे घर को चेक किया तो दीवार पर खून के छींटे, बाड़ी गड्ढे में राख का ढेर था। यह सब देखकर अमित ने थाने में सूचना दी।

पुलिस की टीम एक्सपर्टस् के साथ मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की गई। इसके बाद जांच के दौरान यह भी पता चला कि प्रभात भोई का बड़ा बेटा उदित नशे का आदी है। अनुकंपा नियुक्ति और पैसे की बात को लेकर आए दिन वह माता-पिता और दादी से झगड़ा करता रहता था। इस पर पुलिस ने उदित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में वह टूट गया।

7 मई की रात को की थी हत्या
पुलिस पूछताछ में उदित ने बताया कि सात मई की सुबह उसका रुपए को लेकर पिता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में सो गया। रात करीब दो-तीन बजे के बीच उठा और कमरे में जाकर देखा तो माता-पिता और दादी सो रहे थे। इस पर उसने हॉकी स्टिक से तीनों पर हमला कर दिया और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर तीनों की जान ले ली। तीनों के शव को बाड़ी में बने बाथरूम की तरफ रख दिया। वहां दो दिन बाद शवों पर सैनिटाइज डालकर थोड़ा-थोड़कर उन्हें जलाता रहा। जलाने के बाद बची राख और हड्डी को वहीं एक गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

लगातार करता रहा गुमराह
हत्या के बाद आरोपी लगातार पुलिस व रिश्तेदारों को गुमराह करता रहा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद घर की फिनायल डालकर सफाई की। इसके बाद पिता को जिंदा बताने के लिए उनके फोन-पे से खरीदारी करता रहा। पिता के नंबर से भाई और रिश्तेदारों को उनके ठीक होने और वापस लौट आने का झूठा मैसेज भेजता। पिता का मोबाइल नंबर उपयोग में आने और जांच के दौरान पुत्र के विलासितापूर्ण जीवनशैली पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हॉकी स्टीक, सैनिटाइजर, लाइटर बरामद कर लिया है। उसे दीवान के अंदर छिपाकर रखा गया था। 

छात्रावासों के कुशल प्रबंधन एवं ‘विद्यार्थियों के मनो-सामाजिक देखभाल‘ प्रशिक्षण पर कार्यशाला प्रांरभ
CG Crime : एक तरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर किया दुल्हन पर हमला, शादी को लेकर था नाराज
ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण…
सियासी संग्राम: अपने ही विधायकों के फिर से फोन टैप करा रही गहलोत सरकार, पायलट समर्थक एमएलए का आरोप
Paris Olympics : भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पहुंची सेमीफाइनल में, पदक से बस एक कदम दूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन : बढ़ती डिमांड के चलते किसान ले रहे रागी की खेती में रूचि छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन : बढ़ती डिमांड के चलते किसान ले रहे रागी की खेती में रूचि
Next Article लंंबा इंतजार खत्म: धमतरी में 23 सब इंजीनियरों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र लंंबा इंतजार खत्म: धमतरी में 23 सब इंजीनियरों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?