ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : एक तरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर किया दुल्हन पर हमला, शादी को लेकर था नाराज
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : एक तरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर किया दुल्हन पर हमला, शादी को लेकर था नाराज

By Mohan Rao Published May 3, 2025
Share
SHARE

जशपुर। एक तरफा प्यार की वजह से नई नवेली दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की की शादी से युवक इस कदर नाराज था कि उसने दुल्हन के ससुराल में जाकर आधीरात को जानलेवा हमला कर दिया। दुल्हन युवती उसे पहचानती थी इसलिए उसने नामजद शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में कोतबा चौकी क्षेत्र के प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को उसका विवाह रायगढ़ जिले की युवती से हुआ। शादी होने के बाद युवती विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। ससुराल में नवविवाहिता अपनी बहन व ननद के साथ एक कमरे में सो रही थी। आधी रात के बाद एक अज्ञात युवक पहुंचा और सो रही नवविवाहित के दोनो हाथों में चाकू से हमला कर दिया।

दुल्हन के चीखने पर वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। हमलावर को प्रार्थी की नवविवाहित पत्नी पहचानती है, जो कि जिला रायगढ़, क्षेत्रांतर्गत रहने वाला नूतन सिदार है। इसके बाद नूतन सिदार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296,115,351(2),331(6) व 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

चूंकि मामला नव विवाहिता पर हमले से संबंधित था, जो कि अत्यंत संवेदनशील होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा आरोपी नूतन सिदार की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई, जो कि फरार आरोपी नूतन की पता साजी कर रही थी। इस दौरान पुलिस की सक्रिय मुखबिरी तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी नूतन सिदार को जिला रायगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लेकर लाया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह नवविवाहित दुल्हन से एक तरफा प्यार करता था, दुल्हन की शादी कहीं और होने से वह काफी गुस्से में था। इसलिए उसके ससुराल जाकर उस पर हमला किया था। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू व मोटर साइकल को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। आरोपी नूतन सिदार के खिलाफ प्रर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में  चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक दीपक एक्का, उपेंद्र सिंह व प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao May 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे का काम देखने पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, बोले- गुणवत्ता का रखें ध्यान
Next Article मुख्यमंत्री साय ने एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?