ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Paris Olympics : भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पहुंची सेमीफाइनल में, पदक से बस एक कदम दूर
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPeris OlmpicSports

Paris Olympics : भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पहुंची सेमीफाइनल में, पदक से बस एक कदम दूर

By Mohan Rao Published August 6, 2024
Share
विनेस फोगाट सेमीफाइनल में
SHARE

पेरिस (एजेंसी)। भारत की स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती 50 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विनेश फोगाट ने मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल दोनों ही मैच खेले और शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व नंबर एक को हराया, फिर दूसरे मैच में टेक्निकल सुपीरियोरिटी से जीतकर आ रही पहलवान को चित कर सेमीफाइनल में पहुंच गई।

विनेस फोगाट अब पदक से एक कदम दूर हैं। विनेश ने अंतिम 16 मैच में मंगलवार को जापान की विश्व नंबर एक युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया। चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखरी 15 सेकंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी।अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी 15 सेकंड में जापान की चैंपियन पहलवान को टेकडाउन कर जीत हासिल की। विनेश ने 3-2 से मैच अपने नाम किया।

इसके लगभग एक घंटे बाद अपने क्वार्टर फाइनल मैच में विनेश यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के सामने उतरीं। लिवाच ने प्री क्वार्टर फाइनल में टेक्निकल सुपीरियोरिटी के आधार पर 10-0 से जीत हासिल की थी। हालांकि, विनेश के सामने वह कमजोर नजर आईं। विनेश ने शुरू में ही 4-0 की बढ़त ले ली और फिर स्कोर 6-0 कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की पहलवान ने वापसी की कोशिश की और दो अंक बटोरे। हालांकि, विनेश ने फिर एक अंक लिया। आखिरी कुछ सेकंड में यूक्रेन की पहलवान लिवाच ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पांच अंक तक ही पहुंच सकीं। इस तरह विनेश ने लिवाच को 7-5 से हरा दिया। अब उनका उनका सामना सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमान लोपेज से होगा।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao August 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में फसल बीमा संबधी प्रश्नों का दिया जवाब, बोले- कई तरह से मिलता है किसानों को लाभ
Next Article रायपुर रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंसे यात्री, हलक में अटकी जान… कांच तोड़कर यात्रियों का किया रेस्क्यू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?