ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : शराब के लिए मां ने रुपए नहीं दिए भड़का बेटा, अपने ही घर में लगा दी आग…  आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : शराब के लिए मां ने रुपए नहीं दिए भड़का बेटा, अपने ही घर में लगा दी आग…  आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 2, 2024
Share
अपने ही घर पर आग लगाने वाला गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शराब के नशे में युवक ने अपने ही घर पर आग लगा दी। दरअसल उसने शराब पीने के लिए अपनी मां से रुपए मांगे तो उसने नहीं दिए। इसके बाद मां मायके चली गई तो बेटे ने घर पर आग लगा दी। छोटे बेटे ने मां को जानकारी दी तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद उतई पुलिस ने सोमवार को मैत्री गार्डन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार उतई थाना क्षेत्र के पतोरा निवासी 39 वर्षीय लक्ष्मी श्रीवास ने करीब एक माह पहले 1 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा बेटा तरूण श्रीवास रविवार को शराब के नशे में घर पहुंचा और पैसों की मांगकर परेशान करने लगा। इस पर मां ने पैसा नही होने की बात कही। ज्यादा परेशान करने पर लक्ष्मी श्रीवास अपनी मां के घर अकलोरडीह चली गई। शाम को लक्ष्मी श्रीवास को उसके छोटे बेटे लोकनाथ श्रीवास मुझे फोन पर बताया कि बडा भाई तरूण श्रीवास हम लोग के घर को आग लगा दिया है तब मै और चाचा लोग आग को बुझाने की कोशिश किये पर नहीं बुझा। इसके बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग में काबू पाया। इस आगजनी में घर में रखा कुलर, दीवान, गैस सिलेण्डर , बर्तन एवं मकान में लगे बास, बल्ली, भदरी जल गया।  शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 326(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

घटना के बाद से आरोपी था फरार
घटना के बाद से ही आरोपी तरुण श्रीवास फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच 1 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तरुण श्रीवास मैत्री गार्डन चौक के पास घूम रहा है। सूचना पर थाना उतई पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी तरूण श्रीवास को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने 1 नवंबर को अपने घर पर आग लगाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया और जेल भेजा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, एएसआई नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक राजीव दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा, अभियान से जुड़ने सभी से की अपील
चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
नौ महिने बाद धरती के लिए रवाना होंगे सुनीता विलियम्स और विल्मोर, स्पेस स्टेशन पर पहुंचा क्रु-10 मिशन
एसईसीएल में हादसा: मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सामने आई हादसे की वजह, चालक की बची जान
रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 5 नवंबर को सेजबहार में होगी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में नक्सलियों ने जियो के टावर में लगाई आग, मौके पर छोड़ी चिट्ठी… पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Next Article सीजीपीएससी के टॉपर्स से मिले सीएम साय, बोले- पारदर्शिता और संवेदनशीलता से करें अपने दायित्वों का निर्वहन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?