ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नौ महिने बाद धरती के लिए रवाना होंगे सुनीता विलियम्स और विल्मोर, स्पेस स्टेशन पर पहुंचा क्रु-10 मिशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

नौ महिने बाद धरती के लिए रवाना होंगे सुनीता विलियम्स और विल्मोर, स्पेस स्टेशन पर पहुंचा क्रु-10 मिशन

By Om Prakash Verma
Published: March 16, 2025
Share
नौ महिने बाद धरती के लिए रवाना होंगे सुनीता विलियम्स और विल्मोर, स्पेस स्टेशन पर पहुंचा क्रु-10 मिशन
नौ महिने बाद धरती के लिए रवाना होंगे सुनीता विलियम्स और विल्मोर, स्पेस स्टेशन पर पहुंचा क्रु-10 मिशन
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। नासा और स्पेसएक्स का क्रु-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है। फैल्कन 9 रॉकेट में गए इस मिशन के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए हैं। डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रु-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की। वहीं नासा के मुताबिक बुधवार को नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के लिए रवाना होंगे।

नासा और स्पेसएक्स का क्रु-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। इस मिशन में एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव गए हैं। बताया जाता है कि क्रु-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर पहुंच गया है। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टेशन में प्रवेश किया।

उन्होंने बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स से मुलाकात की। अगले कुछ दिन तक विल्मोर और विलियम्स नए अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे। फिर वे दोनों इस सप्ताह के अंत में अपने स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार होकर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा।

Watch the @SpaceX #Crew10 members enter the space station and join the Exp 72 crew for a long-duration space research mission. https://t.co/WHpxBz51Ts https://t.co/WHpxBz51Ts

— International Space Station (@Space_Station) March 16, 2025

सुनीता विलियम्स को किस मिशन पर भेजा गया था?
5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रु फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा के व्यावसायिक क्रु कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।

पेन बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत
दलेर मेहंदी की नहीं हो पाई बल्ले-बल्ले, 18 साल पुराने केस में मिली 2 साल की सजा
दुबई में बैठे CG के सट्टा किंग सौरभ के साथ जुड़े कारोबारियों की अब ED करेगी जांच, महादेव बुक एप की पुलिस से मांगी रिपोर्ट
कोरोना योद्धा: पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए शुरू किए क्रैश कोर्स, एक लाख योद्धाओं को मिलेगा लाभ
लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news : छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, व्यापमं लेगा लिखित परीक्षा
Next Article CG Breaking : कोरबा के एचटीपीसी के स्विच  यार्ड में  लगी भीषण आग, दो इकाइयों में बिजली उत्पादप ठप

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?