ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार की बोनट पर बैठकर सड़क पर कर रहा था स्टंट, एसपी के पास पहुंची शिकायत.. कटा चालान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कार की बोनट पर बैठकर सड़क पर कर रहा था स्टंट, एसपी के पास पहुंची शिकायत.. कटा चालान

By Mohan Rao
Published: February 27, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने काटा स्टंटबाजों का चालान
SHARE

भिलाई। सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों पर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा कार के साथ सड़क पर मस्ती करते दो युवकों पर कार्रवाई की है। सड़क पर कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करने वाले व कार की खिड़की से बाहर निकलकर मस्ती करने वाले दोनों युवकों का यातायात विभाग ने चालान काटा है। इनका वीडियो दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के पर्सनल मोबाइल पर वीडियो भेजा गया था जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि उनके पर्सनल वाट्सएप नंबर पर वीडियो आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कार की बोनट पर बैठा है और एक कार की खिड़की से बाहर झांक कर मस्ती कर रहे हैं। इससे सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालक परेशान हो रहे थे। शिकायत के बाद यातायात विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। यातायात विभाग ने वाहन को सर्च किया और दोनों युवकों को नेहरू नगर स्थित यातायात मुख्यालय बुलाकर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में इस प्रकार की स्टंटबाजी से बचने की सलाह दी गई।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत वाट्सएप नंबर पर हथियार, तलवार व चाकू के साथ लोगों के कई वीडियो और फोटोग्राफ प्राप्त हो रहे हैं। एसपी ने कहा हथियार, तलवार व चाकू के साथ फोटो न खिंचवाएं और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। यह कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है और पुलिस इस पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कार्रवाई कर सकती है। वहीं एसपी ने उनके मोबाइल पर स्टंटबाजों का वीडियो भेजने वाले का आभार भी जताया है।

नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और उन्हे मुख्यधारा से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल,प्रधानमंत्री आवास योजना ने दी सुरक्षित छत
किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर
बड़ी संख्या में जंगली सूअरों मौत, अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की आशंका…
Railway Breaking : 26 फरवरी तक रद्द रहेगी दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, रेलवे ने बताई यह वजह
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए न्यूरोसर्जन, यूरो सर्जन एवं नेफ्रोलॉजी डॉक्टर की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM मोदी ने किया कर्नाटक में शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्धाटन, कमल फूल के जैसा बना है स्ट्रक्चर
Next Article खुर्सीपार में श्री श्याम महोत्सव : बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर भक्तिगीतों से रिझाया, झूम उठे भक्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?