ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीनी कंपनियों का झटका, महाराष्ट्र सरकार ने 5000 करोड़ रुपये के समझौतों पर लगाई रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चीनी कंपनियों का झटका, महाराष्ट्र सरकार ने 5000 करोड़ रुपये के समझौतों पर लगाई रोक

By @dmin
Published: June 22, 2020
Share
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवां घाटी हुई हिंसक झड़प में सेना के 20 जवानों के शहीद होने के बाद चीन को लेकर देशभर में गुस्सा है। लोग चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार भी जहां तक संभव है, चीनी कंपनियों से अपने करार को खत्म कर रही है। 
इसी कड़ी में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार ने तीन चीनी कंपनियों के साथ किए गए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट समझौतों पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में हुए ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0’ निवेशक सम्मेलन में चीनी कंपनियों के साथ तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, अब सीमा विवाद से उत्पन्न हुए स्थिति को देखते हुए इस पर रोक लगाई गई है। 
उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि केंद्र सरकार से परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। ये समझौते पहले (भारत-चीन सीमा पर 20 जवानों के शहीद होने से पहले) ही किए गए थे। देसाई ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने चीनी कंपनियों के साथ आगे किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने की सलाह दी है।
पिछले सोमवार को एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें चीनी राजदूत सुन वीडोंग ने भी भाग लिया था। इस कॉन्फ्रेंस में ही इन समझौतों को किया गया था। इन तीनों समझौतों में पुणे के पास तलेगांव में एक ऑटोमोबाइल संयंत्र स्थापित करने के लिए ग्रेट वॉल मोटर्स (जीडब्ल्यूएम) के साथ 3,770 करोड़ रुपये का किया गया एक एमओयू शामिल था। 
सरकार द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि फोटॉन (चीन) के साथ एक संयुक्त उद्यम में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी ने 1,000 करोड़ रुपये की एक इकाई स्थापित करने की घोषणा की, जो 1,500 नौकरियों का सृजन करेगी।
अन्य चीनी कंपनियों में, एक हेंगली इंजीनियरिंग कंपनी थी, जो तलेगांव प्रोजेक्ट में 250 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपने दूसरे चरण के विस्तार करने वाली थी। कंपनी की तरफ से कहा गया था कि इस प्रोजेक्ट से 150 नौकरियां पैदा होंगी। 
कोरोना वायरस के उत्पन्न हुई स्थिति के बाद अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के कदम के रूप में ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0’ का आयोजन किया गया था। इस दौरान 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, अमेरिका के अलावा कई भारतीय कंपनियां के साथ किए गए समझौते शामिल थे। 

तालिबान बोला- हमारा दूसरा घर है पाकिस्तान, मजहब भी है एक, जानिए भारत को लेकर क्या कहा
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट आठ गिरफ्तार, इतना मोबाइल हुआ जब्त
62 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुआ 18,600 का आंकड़ा
रिसाली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हो रहा प्रयास… डुंडेरा गोठान में बनाया जाएगा डबरी… गोधन सेवा के साथ होगा मछली पालन…. गृहमंत्री की कल्पना को मूर्तरूप देने पहल
पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर
Next Article बच्चों को किस उम्र से खिलाएं रसीला फल तरबूज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?