ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके

By @dmin
Published: May 31, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं पीएच.डी. धारकों को उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर रविशंकर जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व महासचिव, ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन एन.के. सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2019, 2020 एवं 2021 के 345 स्नातक, 584 स्नातकोत्तर एवं दो शोधार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री एवं प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का आह्वान किया कि पत्रकारिता के उन आदर्श गुणों को अवश्य अपनाएं, जिससे समाज और राष्ट्र का नव-निर्माण हो सके। आधुनिक संचार के युग में मीडिया के विद्यार्थियों के सामने दोहरी चुनौती है कि वे पत्रकारिता के उच्च मानदंडों के साथ अपना कैरियर बनाने के साथ ही समाज और राष्ट्र के मुख्य मुद्दों पर भी अपनी व्यापक दृष्टि रखें। उन्होंने कहा कि वैचारिक तौर पर मीडिया की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता का संकट बढ़ा है। अनेकों बार हम यह देखते हैं कि वंचित-कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे उतनी प्रमुखता से नहीं आ पाते। मीडिया के लिए यह एक चुनौती है कि समाज के ऐसे वर्गों को भी राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज हम स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। स्वाधीनता आंदोलन में समाचार पत्र-पत्रिकाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस दौर में पत्रकारिता एक मिशन की तरह की जाती थी। आजादी के अमृत महोत्सव में उन असंख्य पत्रकारों का त्याग हमें नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुश्री उइके ने कहा कि सकारात्मक समाचारों को भी प्रमुखता से पाठकों के सामने लाना चाहिए। पॉजिटिव खबरें प्रेरणादायक होती हैं, अन्यथा कई बार सुबह अखबार खोलने पर लगता है कि दुनिया में सब कुछ गलत ही हो रहा है। सकारात्मक विचार जीवन में भी सकारात्मकता लाते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी। पत्रकारिता का जनसरोकार, हमेशा समाज की धुरी है। वह उससे अलग कभी नहीं हो सकता है। पत्रकारिता का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन समाज के सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता, जनसेवा के महान लक्ष्य को पाने में कभी असफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नया मीडिया अनेक संभावनाओं के साथ समाज और देश की नवचेतना जागृत करने में अग्रसर है। सूचना, ज्ञान, मनोरंजन की दुनिया से आगे निकलते हुए आज मीडिया, हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया में छपी खबरों को भी संज्ञान में लेकर उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यहां के विद्यार्थी और यह मीडिया गुरुकुल देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार के कुलपति सहित समस्त स्टॉफ को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री एन. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अब अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह नया जीवन आसान नहीं होगा इसका मार्ग कांटों से भरा है, परंतु यदि आप सभी अपनी सच्ची निष्ठा से कार्य करें तो जरूर सफल होंगे। उन्होंने कहा कि सच्चे पत्रकार का जीवन एक संत का जीवन होता है। संत की भांति ही पत्रकार को कठोर तप कर समाज के कल्याण के लिए कार्य करना होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता के समक्ष हजारों चुनौतियां हैं। उन्हें निष्पक्ष रूप से एवं बहुआयामी सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है तभी आप एक सफल पत्रकार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नैतिक रूप से प्रतिबद्ध करने और आधुनिक ज्ञान देने के साथ पूर्ण व्यक्तित्व का धनी बनाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों पर भी है।

Breaking: थाना में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, दो महीने पहले इसी थाने में SI ने लगाई थी फांसी
CG Crime : शराब की दुकान में सेंधमारी, दीवार तोड़कर अंदर घुसे, कैश छोड़ शराब की बोतलें ले गए चोर
दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही तीव्रता
अंधविश्वास की बलि चढ़ा बेटा, मां ने देवी को खुश करने के लिए कुल्हाड़ी से काटी गर्दन
विनायक गर्ग बने छग प्रांतीय अग्रवाल युवा इकाई के महासचिव…. इन्हें मिली संगठन में जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला एवं बाल विकास विभाग में मचा है हड़कंप, पदोन्नति पर गड़बड़ी का है मामला
Next Article बस्तर और सरगुजा संभागों में नए कॉलेज खोलना प्राथमिकता: मंत्री उमेश पटेल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?