ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 62 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुआ 18,600 का आंकड़ा
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

62 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुआ 18,600 का आंकड़ा

By @dmin Published October 19, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। फेस्टिव सीजन में शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार 19 अक्तूबर को सेंसेक्स ने पहली बार 62 हजार का आंकड़ा पार किया। वहीं, निफ्टी भी 18 हजार 600 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 264.79 अंक ऊपर 62030.38 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 96.50 अंकों की बढ़त के साथ 18553.50 के स्तर पर हुई। सोमवार को शेयर बाजार 459.64 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 61,765.59 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 138.50 अंकों की बढ़त के साथ 18,477.05 पर बंद हुआ था।

आज इन कंपनियों के नतीजे आएंगे
कारोबार जगत के जानकारों के मुताबिक, मंगलवार को हिंदुस्तान यूनीलीवर, नेस्ले इंडिया, 5 पैसा कैपिटल, एसीसी, कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन कंसोर्टियम, डीसीएम श्रीराम, हीडलबर्ग सीमेंट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, जुबिलैंट इनग्रेविया, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, मैस्टेक, नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल, नेल्को, नेटवर्क18 मीडिया, ओरिएंटल होटल्स, रैलीज इंडिया, राने ब्रेक लाइनिंग, शक्ति पंप्स, स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, टाटा स्टील, टीवी18 ब्रॉडकास्ट आदि कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा एलएंडटी का शेयर
कारोबार की शुरुआत में ही एल एंड टी के शेयर ने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। इस वक्त यह शेयर 6,680 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कंपनी आज तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान करेगी, जिसमें कंपनी का मुनाफा तय माना जा रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11.1 फीसदी बढ़कर 551.7 करोड़ हो गया था। साथ ही, तिमाही नतीजों के आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 8.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी और यह 3,462.5 करोड़ से बढ़कर 3,767 करोड़ हो गया था। 

इन शेयरों में भी दिखी तेजी
गौरतलब है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में खरीदारी और 6 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। इनमें एल एंड टी के अलावा टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, आईटीसी के शेयर में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। बाजार को आईटी शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में भी तेजी बनी हुई है।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin October 19, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुशखबरी: केंद्रीय कर्मियों को सरकार की सौगात, वित्त मंत्रालय का दीपावली पर एडहॉक बोनस देने का एलान खुशखबरी: केंद्रीय कर्मियों को सरकार की सौगात, वित्त मंत्रालय का दीपावली पर एडहॉक बोनस देने का एलान
Next Article दारू पार्टी पर महिला विधायक बोलीं: 'थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं' दारू पार्टी पर महिला विधायक बोलीं: ‘थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं’
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?