ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुराना सोना बदलवाकर नया सोना लेकर हो जाते थे फरार, दो जोड़ी बंटी और बबली गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पुराना सोना बदलवाकर नया सोना लेकर हो जाते थे फरार, दो जोड़ी बंटी और बबली गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
पुराना सोना बदलवाकर नया सोना लेकर हो जाते थे फरार, दो जोड़ी बंटी और बबली गिरफ्तार
पुराना सोना बदलवाकर नया सोना लेकर हो जाते थे फरार, दो जोड़ी बंटी और बबली गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। यूपी के दो शातिर जोड़ों ने दुर्ग के सबसे बड़े व पारखी ज्वेलर्स को बेवकूफ बना दिया। महिलाओं ने अलग अलग ज्वेलर्स के पास जाकर अपने लिए जेवर पसंद किए और उसके बाद पुराना सोना बदलवा कर नए जेवर लेकर चलती बनी। बाद में जब दोनों ज्वेलर्स ने पुराना सोने की जांच की तो वह नकली निकला। परेशान ज्वेलर्स ने इसकी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए दोनों जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला दुर्ग के सहेली ज्वेलर्स व महावीर ज्वेलर्स से जुड़ा हुआ है। 17 जून को सहेली ज्वेलर्स के मोहित जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मोहित जैन ने बताया कि उनकी दुकान में एक महिला पहुंची जिसने अपना नाम सुनिता देवी बताया। महिला ने सोने के टॉप्स पसंद किए और अपने पुराने जेवर बदलवाकर जेवर लेकर चली गई। बाद में जब पुराने जेवर जांचे गए तो वे नकली निकले। इसी प्रकार 16 जून को महावीर ज्वेलर्स में भी एक महिला ने इसी प्रकार नकली सोना देकर असली जेवर लेकर चलती बनी।

छान मारे शहर के सारे लॉज व होटल
दुर्ग कोतवाली में शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शहर के सभी होटल व लॉज में छानबीन की गई। इस दौरान पुलिस को स्टेशन रोड, दुर्ग स्थित लाखे लाज में सुनिता की संदिग्ध महिला मिल गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच बाहर आ गया।

महिला ने बताया कि वह उसके पति संजय कुमार, उनके दोस्ते पिंटू व उनकी पत्नी रेश्मी ने मिलकर दोनों ज्वेसर्ल के यहां नकली सोना देकर असली जेवर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने संजय कुमार, पिंटू व उसकी पत्नी रेश्मी को भी उसी लॉज से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के बलिया व नोएडा के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने का लाकेट एवं टाप्स जब्त किया गया।

रायपुर व बिलासपुर के ज्वेलर्स को भी लगाया चूना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन चारों ने इसी प्रकार रायपुर के दो ज्वेलर्स व बिलासपुर के चार ज्वेलर्स को चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रायपुर में बिलासपुर के ज्वेलर्स की दुकानों से पार की गई ज्वेलरी भी बरामद की है। इनके पास से लगभग सवा दो लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे एक जगह कांड करने के बाद वहां से जल्द ही निकल जाते थे। दुर्ग पुलिस ने उनके भागने से पहले की उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

12वीं कक्षा के छात्र ने अपॉर्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद कर दे दी जान, 4 पन्ने का लिखा सुसाइड नोट
स्वास्थ्य विभाग की नई पहल: राज्य में दिसंबर तक संचालित होगा स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले- गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
गांधी-गोडसे एक युद्ध का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म…
नई पानी टंकियों से 35 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू…. मंत्री अकबर व डहरिया की मौजूदगी में वोरा ने दी महापौर को शाबासी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योग दिवस जागरूकता प्रतियोगिता में 805 प्रतिभागियों ने लिया भाग योग दिवस जागरूकता प्रतियोगिता में 805 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Next Article सबसे कम उम्र की सौम्या ताम्रकार ने ब्लैक बेल्ट का रिकार्ड अपने नाम किया सबसे कम उम्र की सौम्या ताम्रकार ने ब्लैक बेल्ट का रिकार्ड अपने नाम किया

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?