ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेना प्रमुख नरवणे ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम, यह जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम साबित होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सेना प्रमुख नरवणे ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम, यह जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम साबित होगा

By @dmin
Published: January 15, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. देश आज 72वां सेना दिवस मना रहा है। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक कदम है। यह केंद्र शासित प्रदेश को मुख्य धारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। हमारी सेना भविष्य की चुनौतियों से निपटने में भी सक्षम है। सेना दिवस के मौके पर दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में हुई परेड में पहली बार महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुष बटालियन की परेड का नेतृत्व किया।
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह समेत कई अधिकारियों ने यहां जवानों को श्रद्धांजलि दी। सेना प्रमुख नरवणे ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना प्रमुख होने के नाते मुझे अपने जवानों की योग्यता पर नाज है। हमारे सैनिक भले भी मुश्किल इलाकों में तैनात हैं, लेकिन वे हमेशा देशवासियों के दिल में रहते हैं। पिछले हफ्ते मैं सियाचिन गया था। वहां के मुश्किल हालात में तैनात जवानों का मनोबल देखकर बेहद खुशी हुई। भारतीय सेना ने प्रॉक्सी वॉर के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा सुनिश्चित किया।
अनुच्छेद 370 को हटाना एक ऐतिहासिक कदम: नरवणे
उन्होंने कहा- आतंक के प्रति हमारी नीति हमेशा से जीरो टॉलरेंस की रही है। आतंक का जवाब देने के लिए हमारे पास अनेक विकल्प हैं। नियंत्रण रेखा की स्थिति जम्मू-कश्मीर के हालात से जुड़ी है। वहीं, हथियारों की फास्टट्रैक खरीद से हमारी ताकत बढ़ी है। हमारी सेना आज के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। सेना प्रमुख ने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को भी याद किया। साथ ही पुरस्कार विजेताओं को मुबारकबाद दी।
तानिया के पिता, दादा और परदादा भी सेना में सेवा दे चुके हैं
तानिया 2017 में चेन्नै की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में शामिल हुई थीं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बी-टेक किया है। उनके पिता, दादा और परदादा भी सेना में सेवा दे चुके हैं। वह चौथी पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी हैं, जो पुरुषों के परेड का नेतृत्व करेंगी। पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी ने गणतंत्र दिवस पर पुरुष बटालियन की अगुआई की थी।

मुख्यमंत्री बोले.. एक-एक नागरिक की जान हमारे लिए अनमोल, राहुल की पढ़ाई का खर्च उठायी राज्य सरकार
शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Railway Breaking : साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित यह ट्रेनें है रद्द, आधा दर्जन ट्रेनों का बदला शेड्यूल
केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीडऩ के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला
सुनवाई: कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट फिर सख्त, फैसले पर करें पुनर्विचार, वरना हम देंगे आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोदी का नाम लिए बिना अय्यर ने कहा- अब देखें किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का
Next Article 5 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवाएं बहाल, होटल-अस्पताल जैसे जरूरी जगहों पर ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की जाएगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?