रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। बच्चे स्कूल में मध्यान्ह अवकाश के समय शौच करने तालाब पहुंचे थे इस दौरान वे नहाने उतर गए और तालाब में डूब गए। स्कूली बच्चों के तालाब में डूबने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के तहत ग्राम तुलसी निवासी 6 वर्षीय गगन यादव और यश धीवर यहां के शासकीय स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार दोपहर को मध्यान भोजन अवकाश के दौरान टायलेट करने के बाद तालाब में शौच के लिए गए थे। इस दौरान बच्चे तालाब में उतर गए और वे डूब गए। इधर बच्चों के काफी देर तक नहीं लौटने से परिजनों ने पता तलाश शुरू की। इस बीच किसी ने बताया कि दोनों को तालाब के पास देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई गई। करीब चार घंटे की तलाश के बाद बच्चों के शव बरामद किए गए।




