ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सियासी घमासान: स्थाई हल निकालने जुटा हाईकमान…. टीएस बाबा को संतुष्ट करने दिए कई प्रस्ताव…. विधायकों की दिल्ली परेड से घबराया हाईकमान
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सियासी घमासान: स्थाई हल निकालने जुटा हाईकमान…. टीएस बाबा को संतुष्ट करने दिए कई प्रस्ताव…. विधायकों की दिल्ली परेड से घबराया हाईकमान

By @dmin Published August 27, 2021
Share
A person suffering from back pain got a new life in BM Shah Hospital
A person suffering from back pain got a new life in BM Shah Hospital
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ टीएस सिंहदेव की नाराजगी खुलकर सामने आने के बाद अब हाईकमान भी छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालातों को सुधारने में जुट गया है। हाईकमान नेतृत्व के मसले का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है, ताकि आने वाले दो वर्षों में यह समस्या फिर मुंह न उठाए। इसके लिए टीएस बाबा का कद बढ़ाने के कई प्रस्ताव हैं। उन्हें यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अटैच करने, छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाने और उनके कामकाज में किसी तरह की दखलंदाजी नहीं करने जैसे ऑफर दिए जा सकते हैं।

राज्य की कांग्रेसी राजनीति में इस बात को जबरदस्त हवा दी जा रही है कि टीएस बाबा मुख्यमंत्री बनने को लालायित हैं, किन्तु हकीकत सिर्फ इतनी ही नहीं है। दरअसल, बाबा अपने कामकाज में दीगर लोगों के हस्तक्षेप और अपने विभागों के निर्णय में पूछपरख नहीं होने से नारा•ा हैं। दिल्ली से आ रही महत्वपूर्ण सूचनाओं पर यकीन करें तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पन्नालाल पूनिया का उन्हें समर्थन है। मंगलवार को जब राहुल गांधी से मुलाकात का कार्यक्रम था तो, बताते हैं कि राहुल गांधी बीच में ही बैठक छोड़कर चले गए थे। तब मुख्यमंत्री को कतिपय निर्देशों के साथ सीएम बनाए रखने का निर्णय पूनिया ने ही लिया था। हालांकि यह भी सच है कि बाद में पूनिया ने टीएस बाबा को दिल्ली में ही रोक लिया। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि अभी विवादों का शमन नहीं हुआ है।

गुरुवार सुबह से पार्टी विधायक और मंत्रियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला चला जो आज दोपहर तक जारी रहा। कल ही दो मंत्रियों और दर्जनभर विधायकों ने दिल्ली दस्तक दी थी। वहीं कई मंत्री, विधायक व महापौर भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। इनमें बस्तर के विधायक भी शामिल थे। सभी सीएम भूपेश बघेल के समर्थक हैं और सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका वाड्रा गांधी से मिलने के प्रयास में लगे रहे। इस बारे में जब सिंहदेव से चर्चा की गई तो उन्होंने विधायकों के दिल्ली पहुंचने की खबरों से अनभिज्ञता जाहिर की। इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी ने सीएम बघेल और सिंहदेव से मुलाकात की थी और दोनों को सामंजस्य के साथ काम करने के निर्देश दिए थे।

कांग्रेस के आधे विधायक दिल्ली में
90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के कुल 70 विधायक हैं। इनमें से करीब आधे विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। सबकी निगाहें इस बात पर लगी है कि पार्टी आलाकमान इस विवाद का समाधान किस तरह करता है। टीएस बाबा को संतुष्ट किया जाता है या फिर सीएम भूपेश बघेल का पक्ष मजबूत रहता है। यह भी हकीकत है कि यदि ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश की राजनीति में उठापटक का दौर जारी रह सकता है। अलबत्ता, विधायकों की दिल्ली परेड ने हाईकमान के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर खींचीं हैं।

भूपेश-बाबा दोनों दिखे असंतुष्ट
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भी सीएम भूपेश बघेल और टीएस बाबा दोनों के चेहरों में आत्मविश्वास नहीं दिखा। मतलब स्पष्ट था कि फैसला वैसा नहीं हुआ, जैसा ये दोनों नेता चाहते थे। रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल के समर्थन में जिस तरह नारेबाजी और बयानबाजी हुई, उसके बाद यह अंदेशा और गहरा गया कि जल्द ही विवादों का रूख फिर मुड़ेगा। गुरूवार को राजधानी रायपुर में जिस तरह विधायकों की भागदौड़ रही, उसने यह तय कर दिया कि हाईकमान को गड़बडिय़ों को दुरूस्त करना ही होगा, अन्यथा नतीजे आने वाले दिनों में पार्टी को भुगतने होंगे। वर्तमान में हालात पूरी तरह वैसे ही हैं, जैसे पंजाब में उपजे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू अब भी अपनी ढपली पर अपनी राग गा रहे हैं और हाईकमान बेबस है।

सोनिया ही लेंगी अंतिम निर्णय
भले ही राज्य के सियासी हालातों को संभालने की पहल राहुल गांधी ने की है, किन्तु नेतृत्व का अंतिम फैसला सोनिया गांधी ही करेंगी। मंगलवार को दोनों नेताओं से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने भी सोनिया से मुलाकात कर वस्तुस्थिति बता दी थी। अब भी पूरी संभावना यही है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तिन नहीं होगा। दिल्ली से आ रही खबरों पर यकीन करें तो बाबा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री का पद या उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। जानकारों की मानें तो टीएस बाबा ने दूसरे राज्य में काम करने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इधर, जिस तरह से राज्य के विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है, उससे यह भी कयास है कि विरोधी खेमा, सिंहदेव का कद बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।

शाम तक स्पष्ट होगी स्थिति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए। दोपहर 2 बजे राहुल गांधी से उनकी मुलाकात तय है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मुलाकात के दौरान टीएस बाबा भी मौजूद रहेंगे अथवा नहीं। यह मुलाकात लम्बी चलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली पहुंचे विधायक भी अपने स्तर पर वरिष्ठ नेताओं से मेल-मेलाकात कर रहे हैं। यह देर शाम तक ही स्पष्ट हो पाएगा कि वे पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, राहुल गांधी या फिर प्रियंका वाड्रा गांधी से अलग से मिल पाते हैं अथवा नहीं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin August 27, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोने की वायदा कीमत में बढ़त, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कीमत
Next Article फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रकों में आग, दो को गोली मारी, तीन को जिंदा जला दिया फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रकों में आग, दो को गोली मारी, तीन को जिंदा जला दिया
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?