ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की “टिफिन पर चर्चा” कहा – अब “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की “टिफिन पर चर्चा” कहा – अब “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”

By Mohan Rao Published July 11, 2025
Share
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ के विधायक, सांसद, मंत्रियों के मैनपाट में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का असर वैशाली नगर विधानसभा में दिखाई देने लगा है। प्रशिक्षण से लौटे विधायक रिकेश सेन ने भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ टिफिन पर चर्चा कर कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम में विधायक ने पार्टी के संबंध में जानकारी देते हुए अनुशासन, क्षेत्र मेंं जनता से सम्पर्क और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। श्री सेन ने बताया कि अप्रैल महीने से प्रारंभ स्कूटी से वार्ड तक पहुंचने के अभियान में अब संबंधित वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हों तथा इस दौरान वार्ड के लोगों को भी टिफिन के साथ आमंत्रित कर सामूहिक चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान हेतु प्रयास करेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सिपाही हैं तथा हमारी पार्टी भाजपा में अनुशासन का बड़ा महत्व है। भाजपा का लक्ष्य सदैव देश के हर कोने में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का रहा है। इस पार्टी में हम सभी अपने आपको एक बड़े परिवार का सदस्य मानते हैं। इसलिए यही पारिवारिक फिलिंग हमें अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचानी है।

वार्ड स्तर पर टिफिन पर चर्चा के आयोजनों से संबंधित क्षेत्र के लोग पारिवारिक सदस्य की तरह शामिल होकर अपना सुख दु:ख एक-दूसरे से शेयर कर सकेंगे। वैशाली नगर विधानसभा में सुपेला, कैम्प, वैशाली नगर तथा कोहका सहित कुल 4 मंडल हैं जिनमें टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम वार्ड स्तर तक आयोजित कर हमें सभी के बीच पहुंचना है जिसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने भी भाजपा की रीति नीति और संगठन गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह विधायक श्री सेन ने प्रशिक्षण के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले दिशा निर्देश को सभी के बीच शेयर किया उसी तरह मंडल स्तर पर बैठक कर कनिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं तक टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम की रूपरेखा पहुंचानी है।

“टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम में विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने घर से टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे और विधायक तथा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए टिप्स को भोजन करते हुए ग्रहण किया। त्रिलोचन सिंह, मनोज तिवारी, विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष वैशाली नगर शशि भगत, कैम्प तरूण सिंह, कोहका गोपाल साहू, मुखविंदर सिंह, नंदकिशोर टंडन, मनीष सिंह, वेणुगोपाल, मोहनलाल कुकरेजा, दिनेश साहू, पवन सिंह, सूर्रकांत बघेल, आलोक जैन, दिनेश चुरहे, मुरलीधर गुलहने, अंकुर शर्मा, दविंदर सिंह, विनय सेन, अवतार सिंह, सतबीर सिंह, अर्पित तिवारी, संजय सिंह राठौर, कुबेर शर्मा, शिवम चौहान, रवि राजपूत, गुंजन देवांगन, गुरमीत सिंह गिल, राजवीर सिंह, आसिफ, हर्षित चौकसे, रमाकांत गुप्ता, हरविंदर सिंह, जसकेतन तांडी, संजय साहू, गुरचरण बग्गा, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, विवेकानंद सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao July 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में 12 जुलाई को रोजगार मेला : पीएम मोदी देशभर के युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Next Article बारिश में और निखर गया बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य, घूमने के साथ ले सकते हैं मानसून ट्रैक भी मजा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?