ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार-तिहार स्नेह मिलन में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मिलती-जुलती है बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिहार-तिहार स्नेह मिलन में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मिलती-जुलती है बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति

By Mohan Rao Published March 22, 2025
Share
SHARE

सर्व समाज प्रमुखों को साल व श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, तीर्थ यात्रा योजना आगामी माह से फिर होगी प्रारंभ

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को भिलाई में एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत् बिहार दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित बिहार-तिहार स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत कुछ मिलती जुलती है। सन् 2000 में श्रदेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड राज्य को बनाया। मेरा व्यक्तिगत रिश्ता झारखण्ड से रहा है। मेरी माता भी अविभाजित बिहार की थी। संस्कृति के साथ छत्तीसगढ़ और बिहार के लोगों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता भी कायम है।

कार्यक्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बिहारी भाइयों को जो छत्तीसगढ़ को कर्मभूमि बनाकर सेवा कर रहे है, ऐसे समाज के सभी बंधुओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मैया की पूजा का पर्व बिहार, झारखण्ड और उत्तरप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ का भी प्रमुख त्योहार हो गया है। पूरे छत्तीसगढ़ में हर जगह छठ का त्योहार मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में जितने भी तालाब, नदी व नाले है, सभी में अच्छे-अच्छे छठ घाटों का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने स्वयं भी कुनकुरी में एक करोड़ की लागत से छठ घाट का निर्माण करवाया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार वह धरती है जिसने हमारे देश को पहला राष्ट्रपति दिया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार से ही थे। नालंदा विश्वविद्यालय जिसके कारण हमारा देश विश्व गुरू कहलाया, ऐसा विश्वविद्यालय देने वाला भी बिहार है। महान गणितज्ञ, शून्य के अविष्कारक आर्य भट्ट भी बिहार से थे। कपूर्री ठाकुर जैसे महान नेता भी बिहार की भूमि में ही पैदा हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में सभी का सहयोग रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास किया है। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में भी जनता का भरपूर आर्शीवाद मिला है। प्रदेश सरकार का पूर्ण प्रयास है कि मोदी की गारंटी में किए गए वादे को पूरा कर छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास में खरा उतरे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते सवा साल में ही सरकार ने अधिकांश वादों को पूरा किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना की बात हो, किसानों को धान की कीमत देने की बात हो या 2 साल का बकाया बोनस देने की बात हो। 70 लाख से ज्यादा विवाहित हमारी माताओं-बहनों को हर महीना महतारी वंदन योजना के ज़रिए 1000 रुपए दिया जा रहा है। 5 लाख से ज्यादा भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रूपए देने का काम कर रहे हैं। रामलला दर्शन योजना अंतर्गत अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करके आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की सरकार में लागू तीर्थ यात्रा योजना आगामी माह से नए वित्त वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार पुनः प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में आगे भी सभी से सहयोग की अपेक्षा है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सभी के सहयोग से साकार करना है। इस अवसर पर उन्होंने अपने कर-कमलों से सर्वसमाज प्रमुखों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

बिहार प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिहार दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार के लोगों को उनके ऐतिहासिक योगदान और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करना है। बिहार ने पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और बुनियादी ढ़ाचे में महत्वपूर्ण सुधार किये है। इन सुधारों से बिहार को एक नई दिशा मिल रही है और इसे समृद्ध बनाने में राज्य सरकार का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक दयाराम साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, नगर निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao March 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : कांग्रेस ने बदले 11 जिला अध्यक्ष, राकेश ठाकुर बने दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष… देखें पूरी सूची
Next Article ध्वजवाहकों का भव्य सम्मान समारोह 23 मार्च को, श्रीराम जन्मोत्सव समिति करेगी भव्य आयोजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?